विज्ञापन

रांची न्यूज़

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranchi News: डिजनीलैंड मेला में लगा बड़ा झूला आंधी में गिर गया, कोई हताहत नहींमेला बंद होने की वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैबिजली तार के क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में आपूर्ति ठप हो गयीसड़क पर जगह-जगह पेड़ व उसकी डाली गिरने से लगा रहा जामप्रतिनिधि, नामकुमरविवार की दोपहर तेज बारिश व आंधी की वजह से प्रखंड क्षेत्र में काफी तबाही हुई है. क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दर्जनों पेड़ गिरने से कुद देर के लिए सड़क जाम हो गयी. वहीं, बिजली तार के क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में आपूर्ति ठप हो गयी. स्थानीय पुलिस ने सड़कों से पेड़ों को हटाकर आवागमन सामान्य कराया. वहीं, लोवाडीह हाइटेंशन मैदान में चल रहे डिजनीलैंड मेला में लगा बड़ा झूला तेज हवा के कारण गिर गया. हालांकि मेला बंद होने की वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लाखों की किताबें भीग गयीं : आंधी में नामकुम औद्योगिक क्षेत्र स्थित नेशनल प्रिंटर की छत उड़ गयी. इस कारण वहां रखीं झारखंड सरकार की 12वीं की लाखों की किताबें बारिश में भीग गयीं. नेशनल प्रिंटर के कर्मी ने बताया कि लगभग 10 से 12 लाख किताब रखी थी. कर्मियों ने किताबों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया, परंतु तब-तब काफी संख्या में किताबें भीग गयीं. इसके नुकसान का आकलन किया जा रहा है. मांडर के कई गांवों में घर की एस्बेस्टस छत उड़ी, कई पेड़ गिरेमांडर. प्रखंड के मुड़मा, मेशाल, सुरसा व मसमानो गांव में रविवार को आंधी व बारिश से कई घरों की एस्बेस्टस छत उड़ गयी. वहीं, कई पेड़ जड़ से उखड़ गये. मुड़मा गांव के बुधवा उरांव, लक्ष्मण उरांव, सुकरो उरांइन, फागू उरांव, मेशाल गांव के मजीद अंसारी, सलीम अंसारी व जुबैर अंसारी, मसमानो गांव के जसमुद्दीन अंसारी व बजरंग उरांव के घर की एस्बेस्टस छत उड़ कर क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं, कुलदीप उरांव के घर पर पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया. आंधी में मुड़मा जतरा टांड़ के निकट एक बड़ा पेड़ रोड पर गिर गया. इससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा. मांडर में वज्रपात से एक गाय की मौत, महिला घायलमांडर के मसमानो गांव में रविवार को वज्रपात से बदरुद्दीन अंसारी की एक गाय की मौत हो गयी, जबकि महिला छेना उरांइन (55 वर्ष) घायल हो गयी. महिला को इलाज के लिए मांडर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह बकरी चरा रही थी.

रांची >12:46 AM. 19 May
Ranchi News : डिजनीलैंड मेला में लगा बड़ा झूला आंधी में गिर गया, कोई हताहत नहींमेला बंद होने की वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैबिजली तार के क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में आपूर्ति ठप हो गयीसड़क पर जगह-जगह पेड़ व उसकी डाली गिरने से लगा रहा जामप्रतिनिधि, नामकुमरविवार की दोपहर तेज बारिश व आंधी की वजह से प्रखंड क्षेत्र में काफी तबाही हुई है. क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दर्जनों पेड़ गिरने से कुद देर के लिए सड़क जाम हो गयी. वहीं, बिजली तार के क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में आपूर्ति ठप हो गयी. स्थानीय पुलिस ने सड़कों से पेड़ों को हटाकर आवागमन सामान्य कराया. वहीं, लोवाडीह हाइटेंशन मैदान में चल रहे डिजनीलैंड मेला में लगा बड़ा झूला तेज हवा के कारण गिर गया. हालांकि मेला बंद होने की वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लाखों की किताबें भीग गयीं : आंधी में नामकुम औद्योगिक क्षेत्र स्थित नेशनल प्रिंटर की छत उड़ गयी. इस कारण वहां रखीं झारखंड सरकार की 12वीं की लाखों की किताबें बारिश में भीग गयीं. नेशनल प्रिंटर के कर्मी ने बताया कि लगभग 10 से 12 लाख किताब रखी थी. कर्मियों ने किताबों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया, परंतु तब-तब काफी संख्या में किताबें भीग गयीं. इसके नुकसान का आकलन किया जा रहा है. मांडर के कई गांवों में घर की एस्बेस्टस छत उड़ी, कई पेड़ गिरेमांडर. प्रखंड के मुड़मा, मेशाल, सुरसा व मसमानो गांव में रविवार को आंधी व बारिश से कई घरों की एस्बेस्टस छत उड़ गयी. वहीं, कई पेड़ जड़ से उखड़ गये. मुड़मा गांव के बुधवा उरांव, लक्ष्मण उरांव, सुकरो उरांइन, फागू उरांव, मेशाल गांव के मजीद अंसारी, सलीम अंसारी व जुबैर अंसारी, मसमानो गांव के जसमुद्दीन अंसारी व बजरंग उरांव के घर की एस्बेस्टस छत उड़ कर क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं, कुलदीप उरांव के घर पर पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया. आंधी में मुड़मा जतरा टांड़ के निकट एक बड़ा पेड़ रोड पर गिर गया. इससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा. मांडर में वज्रपात से एक गाय की मौत, महिला घायलमांडर के मसमानो गांव में रविवार को वज्रपात से बदरुद्दीन अंसारी की एक गाय की मौत हो गयी, जबकि महिला छेना उरांइन (55 वर्ष) घायल हो गयी. महिला को इलाज के लिए मांडर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह बकरी चरा रही थी.
PrevPage 625Next

Latest Ranchi News in Hindi :

रांची के स्थानीय समाचार, राजनीतिक, एजुकेशन, स्वास्थ्य, लाइफ स्टाइल, मौसम, इवेंट, रेलवे, बिजनेस और प्रशासनिक खबरों की हर पल की ताजा जानकारी पाने के लिए आप प्रभात खबर से जरूर जुड़े रहें। यहां आपको निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, फैक्ट चेक, ग्राउंड रिपोर्ट के साथ खबरों की विश्वनीयता हर पल सुनिश्चित की जाती है। यहां पर हर समय आपको प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्ट्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी रियल टाइम में और मुक्त मिलती है।

About Ranchi

रांची (Ranchi), झारखंड की राजधानी है और यह अपनी खूबसूरत “City of Waterfalls” के नाम से भी मशहूर है। यह शहर सिर्फ झारखंड की राजधानी की वजह से नहीं, बल्कि प्राकृतिक खूबसूरती, हरी भरी वादियों और पारंपरिक आदिवासी संस्कृतियों के लिए भी सदियों से जाना जाता आया है। रांची महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा जी की धरती होने के कारण ऐतिहासिक महत्व भी रखती है। यहां की पावन धरती पर संस्कृति, शिक्षा, उद्योग और पर्यटन सबका अनोखा मेल देखने को मिलता है।

Also Read: Ranchi News ePaper Today – Read the Latest News Online

रांची का मौसम और खानपान (Ranchi Weather & Food)

बात जब रांची शहर की मौसम की आए तो यहां का मौसम पूरे साल सुहाना रहता है। यहां गर्मियों में तापमान 25°C से लेकर 38°C तक जाता है। वही बात सर्दियों की जाए तो यह 10°C तक गिर जाता है और खासकर जब बात मानसून के समय की जाए तो यहां के झरनों की खूबसूरती का नजारा देखने लायक होती है जो सबको अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है।

रही बात रांची की खानपान की तो यहां के खाने का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। यहां का दही चूड़ा, लिट्टी चोखा, पीठा, हांडी मटन, सत्तू पराठा और धूसका देश के साथ विदेश तक बेहद लोकप्रिय है और रही बात यहां की मिठाइयों की तो ठेकुआ और गुजिया के स्वाद को कोई कैसे भूल जाता है, इनके स्वाद का हर कोई दीवाना है।

Also Read: Ranchi Mausam Update (रांची मौसम रिपोर्ट) – Today’s Weather & Forecast