Bokaro News : अनाधिशासी कर्मचारियों के लिए खुलेगा स्टील क्लब व रिक्रिएशन सेंटर
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : आठ सदस्यीय कमेटी करेगी क्लब का संचालन
विज्ञापन
Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. बोकारो इस्पात संयंत्र के अनाधिशासी कर्मचारियों के लिए सेक्टर 03 में स्टील क्लब व रिक्रिएशन सेंटर खुलेगा. क्लब के संचालन के लिए प्रारंभिक तौर पर एक वर्ष के लिए आठ सदस्यीय समिति का गठन होगा. क्लब की सदस्यता में रुचि दिखाने वाले कर्मचारियों को समिति का सदस्य बनाया जायेगा. चयन प्रक्रिया आयु के आधार पर होगी. चार वरीय व चार कनीय कर्मचारियों को समिति में शामिल किया जायेगा.
समिति क्लब के संचालन से जुड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन करेगी. इनमें उपनियम तैयार करना, ट्रस्ट के रूप में पंजीकरण, जीएसटी व पैन रजिस्ट्रेशन, बैंक खाता खोलना व आगे चलकर नियमित समिति के चुनाव कराने की जिम्मेदारी समिति की होगी. सदस्य बनने के लिए कर्मचारी को बीएसएल के इंट्रानेट पोर्टल के जरिये आवेदन करना होगा. पोर्टल के स्टील क्लब नॉन एग्जिक्यूटिव लिंक पर जाकर एक्सप्रेस योर इंटरेस्ट विकल्प चुनना होगा. स्टाफ नंबर व जन्मतिथि दर्ज करने के बाद चेक बॉक्स टिक कर सबमिट करना होगा.15 मई तक सक्रिय रहेगा लिंक :
क्लब की सदस्यता लेने के इच्छुक कर्मचारियों को एकमुश्त 500 व मासिक 200 रुपया का शुल्क देना होगा. जानकारी के अनुसार ऑनलाइन लिंक 15 मई तक ही सक्रिय रहेगा. सभी अनाधिशासी कर्मचारियों से तय समय सीमा के भीतर अपनी सहमति दर्ज करने की अपील की गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










