Ranchi News : डिजनीलैंड मेला में लगा बड़ा झूला आंधी में गिर गया, कोई हताहत नहींमेला बंद होने की वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैबिजली तार के क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में आपूर्ति ठप हो गयीसड़क पर जगह-जगह पेड़ व उसकी डाली गिरने से लगा रहा जामप्रतिनिधि, नामकुमरविवार की दोपहर तेज बारिश व आंधी की वजह से प्रखंड क्षेत्र में काफी तबाही हुई है. क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दर्जनों पेड़ गिरने से कुद देर के लिए सड़क जाम हो गयी. वहीं, बिजली तार के क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में आपूर्ति ठप हो गयी. स्थानीय पुलिस ने सड़कों से पेड़ों को हटाकर आवागमन सामान्य कराया. वहीं, लोवाडीह हाइटेंशन मैदान में चल रहे डिजनीलैंड मेला में लगा बड़ा झूला तेज हवा के कारण गिर गया. हालांकि मेला बंद होने की वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लाखों की किताबें भीग गयीं : आंधी में नामकुम औद्योगिक क्षेत्र स्थित नेशनल प्रिंटर की छत उड़ गयी. इस कारण वहां रखीं झारखंड सरकार की 12वीं की लाखों की किताबें बारिश में भीग गयीं. नेशनल प्रिंटर के कर्मी ने बताया कि लगभग 10 से 12 लाख किताब रखी थी. कर्मियों ने किताबों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया, परंतु तब-तब काफी संख्या में किताबें भीग गयीं. इसके नुकसान का आकलन किया जा रहा है. मांडर के कई गांवों में घर की एस्बेस्टस छत उड़ी, कई पेड़ गिरेमांडर. प्रखंड के मुड़मा, मेशाल, सुरसा व मसमानो गांव में रविवार को आंधी व बारिश से कई घरों की एस्बेस्टस छत उड़ गयी. वहीं, कई पेड़ जड़ से उखड़ गये. मुड़मा गांव के बुधवा उरांव, लक्ष्मण उरांव, सुकरो उरांइन, फागू उरांव, मेशाल गांव के मजीद अंसारी, सलीम अंसारी व जुबैर अंसारी, मसमानो गांव के जसमुद्दीन अंसारी व बजरंग उरांव के घर की एस्बेस्टस छत उड़ कर क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं, कुलदीप उरांव के घर पर पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया. आंधी में मुड़मा जतरा टांड़ के निकट एक बड़ा पेड़ रोड पर गिर गया. इससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा. मांडर में वज्रपात से एक गाय की मौत, महिला घायलमांडर के मसमानो गांव में रविवार को वज्रपात से बदरुद्दीन अंसारी की एक गाय की मौत हो गयी, जबकि महिला छेना उरांइन (55 वर्ष) घायल हो गयी. महिला को इलाज के लिए मांडर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह बकरी चरा रही थी.

बिजली तार के क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में आपूर्ति ठप हो गयी. सड़क पर जगह-जगह पेड़ व उसकी डाली गिरने से लगा रहा जाम.
नामकुम.
रविवार की दोपहर तेज बारिश व आंधी की वजह से प्रखंड क्षेत्र में काफी तबाही हुई है. क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दर्जनों पेड़ गिरने से कुद देर के लिए सड़क जाम हो गयी. वहीं, बिजली तार के क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में आपूर्ति ठप हो गयी. स्थानीय पुलिस ने सड़कों से पेड़ों को हटाकर आवागमन सामान्य कराया. वहीं, लोवाडीह हाइटेंशन मैदान में चल रहे डिजनीलैंड मेला में लगा बड़ा झूला तेज हवा के कारण गिर गया. हालांकि मेला बंद होने की वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.लाखों की किताबें भीग गयीं
आंधी में नामकुम औद्योगिक क्षेत्र स्थित नेशनल प्रिंटर की छत उड़ गयी. इस कारण वहां रखीं झारखंड सरकार की 12वीं की लाखों की किताबें बारिश में भीग गयीं. नेशनल प्रिंटर के कर्मी ने बताया कि लगभग 10 से 12 लाख किताब रखी थी. कर्मियों ने किताबों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया, परंतु तब-तब काफी संख्या में किताबें भीग गयीं. इसके नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
मांडर के कई गांवों में घर की एस्बेस्टस छत उड़ी, कई पेड़ गिरे
मांडर. प्रखंड के मुड़मा, मेशाल, सुरसा व मसमानो गांव में रविवार को आंधी व बारिश से कई घरों की एस्बेस्टस छत उड़ गयी. वहीं, कई पेड़ जड़ से उखड़ गये. मुड़मा गांव के बुधवा उरांव, लक्ष्मण उरांव, सुकरो उरांइन, फागू उरांव, मेशाल गांव के मजीद अंसारी, सलीम अंसारी व जुबैर अंसारी, मसमानो गांव के जसमुद्दीन अंसारी व बजरंग उरांव के घर की एस्बेस्टस छत उड़ कर क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं, कुलदीप उरांव के घर पर पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया. आंधी में मुड़मा जतरा टांड़ के निकट एक बड़ा पेड़ रोड पर गिर गया. इससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा.
मांडर में वज्रपात से एक गाय की मौत, महिला घायल
मांडर के मसमानो गांव में रविवार को वज्रपात से बदरुद्दीन अंसारी की एक गाय की मौत हो गयी, जबकि महिला छेना उरांइन (55 वर्ष) घायल हो गयी. महिला को इलाज के लिए मांडर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह बकरी चरा रही थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




