Dhanbad News: रिकवरी एजेंट बन लूटपाट करने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

Published by :ASHOK KUMAR
Published at :06 May 2026 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: रिकवरी एजेंट बन लूटपाट करने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूट का सामान भी बरामद.

विज्ञापन

रिकवरी एजेंट बनकर जामताड़ा के नारायणपुर निवासी इरफान अंसारी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से लूटा गया सामान भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के फकीरडीह निवासी रजहान अंसारी, गायडेहरा मिल्लत नगर निवासी फरदीन अंसारी, गांव भीतर निवासी राजू अंसारी व फकीरडीह निवासी जावेद अंसारी शामिल हैं. उक्त जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने मंगलवार को अपने कार्यालय में दी. इस दौरान डीएसपी वन शंकर कामती, गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत आदि मौजूद थे.

क्या है मामला

सिटी एसपी ने बताया कि दो मई को इरफान अंसारी धनबाद से लैपटॉप खरीदकर घर लौट रहे थे. इस दौरान गोविंदपुर के पास मुख्य सड़क पर छह-सात अपराधियों ने खुद को रिकवरी एजेंट बताते हुए उसे लिया और बाइक रुकवा दी. पहले कहा कि बाइक की किस्त बाकी है. उसके बाद उससे लैपटॉप, मोबाइल फोन और करीब 22 हजार रुपये छीन लिये. उसे धमकाते हुए दो लाख रुपये और मांगें तथा एक मोबाइल नंबर देकर संपर्क करने को कहा. इरफान अंसारी ने चार मई को जब दिये गये नंबर पर संपर्क किया, तो अपराधियों ने उन्हें दोबारा गोविंदपुर के पास बुलाया. वहां पहुंचते ही अपराधियों ने फिर से उसके पैसे व मोबाइल छीन लिये. उसे कार से धक्का देकर भाग गये. इस संबंध में गोविंदपुर थाना में कांड संख्या 132/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सामान के साथ हुए गिरफ्तार

इस मामले में गोविंदपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने त्वरित कार्रवाई कर चारों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक कार, तीन बाइक, सात मोबाइल फोन, 25 हजार रुपये नकद और लूटा गया लैपटॉप भी जब्त कर लिया है. गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola