Dhanbad News : केंदुआडीह की समस्या के स्थायी समाधान की होगी पहल : ढुलू महतो

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 06 May 2026 12:25 AM

विज्ञापन

Dhanbad News : सांसद ने भू-धंसान व गैस रिसाव स्थल का किया निरीक्षण, स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं व स्थिति की जानकारी ली.

विज्ञापन

केंदुआ, सांसद ढुलू महतो ने मंगलवार की शाम केंदुआडीह भू-धंसान व गैस रिसाव स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं व स्थिति की जानकारी ली. इसके बाद सांसद ने पत्रकारों से कहा कि यह गंभीर मामला है और इसे लेकर वे जिला प्रशासन के साथ-साथ कोल इंडिया चेयरमैन से बातचीत करेंगे. उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए पहल की जाएगी और बंद पड़ी सड़क को जल्द चालू कराने का प्रयास होगा. मौके पर चंदन खटिक, वरुण वर्मा, आनंद खंडेलवाल, सुमित राजक, मंचल चौरसिया, प्रकाश अग्रवाल, मोनू पाठक, आनंद रवानी, मोनू यादव एवं रवि महतो सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे. जमाडा ने शुरू किया भू-धंसान स्थल पर पाइपलाइन विभाजन कार्य जमाडा ने धनबाद-केंदुआ मुख्य मार्ग किनारे स्थित भू-धंसान स्थल से गुजर रही 12 इंच पाइपलाइन को दो भागों में विभाजित करने की योजना पर काम मंगलवार से शुरू किया. कार्यपालक अभियंता मयंक कुमार भगत व सहायक अभियंता आशुतोष राणा की देखरेख में काम होगा. केंदुआडीह कोलियरी के गैस प्रभावित व भू-धंसान क्षेत्र मेंअ पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है. पहले दिन केंदुआडीह चिल्ड्रन पार्क व पुराने जीएम बंगला जाने वाले मार्ग के समीप दो अलग-अलग स्थानों पर जेसीबी मशीन से खुदाई की गयी. चिल्ड्रन पार्क के पास लगभग 12 फीट व जीएम बंगला मार्ग के समीप करीब सात फीट नीचे पाइपलाइन का पता चला. जमाडा कर्मियों के अनुसार, केंदुआ थाना तक गोधर रिवरवायर (पानी टंकी) से तथा पुराने जीएम बंगला तक केंदुआ पुल से 14 इंच पाइपलाइन के साथ 12 इंच पाइप को जोड़कर जलापूर्ति की योजना पर कार्य किया जा रहा है. भू-धसान क्षेत्र में करीब 50 मीटर तक फैली 12 इंच पाइपलाइन को काटकर अलग करने की योजना है, ताकि आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित न हो. नगर आयुक्त सह जमाडा प्रभारी एमडी आशीष गंगवार ने बताया कि आम लोगों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इंजीनियरों की टीम को भू-धंसान क्षेत्र में लगाया गया है.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola