Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच में बनेगा आइसीयू बेसिक, एडवांस ट्रेनिंग केंद्र
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : राज्य के सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों को दी जाएगी आइसीयू प्रबंधन की ट्रेनिंग, स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जारी किये निर्देश.
विज्ञापन
धनबाद, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच), राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) और महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) को इंटेंसिव केयर यूनिट (आइसीयू) बेसिक एवं एडवांस ट्रेनिंग केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में तीनों मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.
विभागीय निर्देश के अनुसार इन तीनों संस्थानों में अगले माह से आइसीयू संचालन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी की जा रही है. इस ट्रेनिंग का उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को गंभीर मरीजों के उपचार की उन्नत तकनीकों से प्रशिक्षित करना है.राज्यभर के डॉक्टरों को मिलेगा लाभ
इस पहल के तहत राज्य के जिला अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल और अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत डॉक्टरों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा. इससे न केवल चिकित्सकों की दक्षता बढ़ेगी, बल्कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी आइसीयू सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा.गंभीर मरीजों के उपचार में होगा सुधार
आइसीयू ट्रेनिंग केंद्र बनने से राज्य में गंभीर रोगियों जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर और दुर्घटना के शिकार मरीजों के इलाज में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. प्रशिक्षित डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ समय पर सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे, जिससे मरीजों की मृत्यु दर में कमी आने की उम्मीद है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










