झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले करें चेक, रोल नंबर से करें रजिस्ट्रेशन

Published by :Ravi Mallick
Published at :05 May 2026 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Board 12th Result 2026 Registration

स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Jharkhand Board 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया गया है. छात्र रोल नंबर से रजिस्ट्रेशन करने सबसे पहले अपना झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Board 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट लगभग तैयार हो चुका है और कभी भी जारी किया जा सकता है. ऐसे में जो छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, वे पहले से रजिस्ट्रेशन करके अलर्ट पा सकते हैं. इससे रिजल्ट जारी होते ही आपको तुरंत जानकारी मिल जाएगी और आप बिना देरी के अपना स्कोर चेक कर सकेंगे.

रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए पहले से रजिस्ट्रेशन करना फायदेमंद रहता है. इससे आपको बार-बार वेबसाइट रिफ्रेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स पहले से संभाल कर रखें ताकि रिजल्ट चेक करते समय कोई परेशानी न हो.

कहां करें रजिस्ट्रेशन?

छात्र अपने रिजल्ट के लिए कई प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. सबसे आसान तरीका है DigiLocker की वेबसाइट digilocker.gov.in या इसके मोबाइल ऐप पर रजिस्टर करना. इसके अलावा थर्ड पार्टी वेबसाइट indiaresults.com पर भी रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिया जाता है.

Jharkhand Board 12th Result 2026: DigiLocker पर ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट digilocker.gov.in या ऐप ओपन करें.
  • साइन अप या रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें.
  • अब अपना नाम, जन्म तिथि और जरूरी डिटेल्स भरें.
  • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट का ऑप्शन चुनें.
  • अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा.

Jharkhand Board 12th Result 2026 on DigiLocker

झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट (Jharkhand Board 12th Result 2026) जारी होने के बाद छात्र सीधे रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट या रजिस्ट्रेशन किए गए प्लेटफॉर्म पर जाना होगा. वहां रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर डालना होगा.

यह भी पढ़ें: CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, जानें रोल नंबर से कैसे करें चेक

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola