Bokaro News : फिर दुंदीबाद के सामने से हटाया गया अतिक्रमण
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो एयरपोर्ट : अब फेंसिग की जगह होगी फैब्रिकेटेड बाउंड्री
विज्ञापन
Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने को लेकर एक बार फिर से भौतिक गतिविधि शुरू हो गयी है. मंगलवार को एक बार फिर से दुंदीबाद, सेक्टर 12 के सामने व एयरपोर्ट बाउंड्री से सटे अतिक्रमण को हटाया गया. जिला प्रशासन के निर्देश पर बोकारो इस्पात प्रबंधन ने कार्रवाई की. अतिक्रमण हटाने के पहले प्रबंधन की ओर से पिछले कई दिनों से माइकिंग की गयी थी. अतिक्रमण हटाने को लेकर किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन या हंगामा नहीं हुआ.
बताते चलें कि नवंबर 2025 में इस क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया था. अतिक्रमण हटाने के बाद कटीले तार से फेंसिंग की गयी थी. समय के साथ लोगों ने फेंसिंग के अंदर ही आशियाना बना लिया था. कबाड़ी वालों का जमघट हो गया था. इसी को देखते हुए पिछले दिनों जिला प्रशासन ने बीएसएल प्रबंधन को 15 मई तक बैरिकेडिंग व प्री कास्ट बाउंड्री बॉल लगाने का निर्देश दिया था.पुलिस पिकेट लगाने की है तैयारी :
उड़ान स्कीम के तहत निर्मित बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान को लेकर जिला प्रशासन हाल के दिनों में गंभीर हुआ है. उक्त स्थल पर दोबारा अतिक्रमण नहीं हो, इसलिए वहां प्री कास्ट बाउंड्री बॉल लगेगा. साथ ही पुलिस पिकेट लगाने की भी तैयारी है. वहीं सुरक्षा के लिहाज से दुंदीबाद मोड़ समेत प्रमुख चौक-चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाना है. बताते चलें कि इससे पहले अगस्त 2019 में भी उक्त क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










