Jamshedpur News : अब नये लिंक से होगा विवि में एडमिशन, चांसलर पोर्टल का पता बदला, जानिये...

Published by :RAJESH SINGH
Published at :06 May 2026 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : झारखंड के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन की आस लगाये छात्रों के लिए बड़ी खबर है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

झारखंड के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन की आस लगाये छात्रों के लिए बड़ी खबर है. राज्य सरकार ने इस सत्र से नामांकन और पंजीकरण की प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए चांसलर पोर्टल का आधिकारिक वेब पता (यूआरएल) बदल दिया है. अब छात्र पुराने पोर्टल के बजाय नये लिंक https://universities.jharkhand.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. इससे पहले यह सुविधा ”jharkhanduniversities.nic.in” पर उपलब्ध थी, जिसे अब नये डोमेन पर शिफ्ट कर दिया गया है.

राज्य के सभी नौ विश्वविद्यालयों ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे नोटिस बोर्ड और अपनी वेबसाइट पर नये लिंक की जानकारी साझा करें, ताकि छात्रों को आवेदन के समय किसी तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े. सूत्रों के अनुसार, चांसलर पोर्टल के अपडेटेड वर्जन को सभी विवि में एक समान रूप से प्रभावी बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है. नये पोर्टल को पहले से अधिक यूजर फ्रेंडली बनाया गया है, जिससे सुलभ पहुंच सुनिश्चित होगी और रजिस्ट्रेशन के दौरान सर्वर पर लोड कम होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola