मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर कसा शिकंजा

Updated:
विज्ञापन
मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर कसा शिकंजा

स्वास्थ्य सुविधा के साथ उपलब्ध संसाधनों का लिया गया जायज

विज्ञापन

मधुपुर. जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर मंगलवार को एसडीओ राजीव कुमार व बीडीओ अजय कुमार दास ने अनुमंडलीय मधुपुर का निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीओ ने अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं तथा स्वास्थ्य कर्मियों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने अस्पतालों में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जांच करते हुए भवन की स्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था और मरीजों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का भी अवलोकन किया. इसके साथ ही ओपीडी, इमरजेंसी और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की सक्रियता की समीक्षा की गयी. इस क्रम में जीवन रक्षक दवाओं, आवश्यक चिकित्सा सामग्री एवं स्वास्थ्य उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गयी. साथ ही चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया. निरीक्षण के बाद सभी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत प्रगति प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को सौंपा जाएगा, जिसके आधार पर स्वास्थ्य व्यवस्था की कमियों को दूर कर सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. हाइलार्ट्स : डीसी के निर्देश पर अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण स्वास्थ्य सुविधा के साथ उपलब्ध संसाधनों का लिया गया जायज

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola