कोडरमा से शुरू होगी एक पेड़, पांच यूनिट फ्री बिजली योजना, रांची में फिलहाल रोकी गयी

Updated at : 01 Dec 2023 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
bihar electricity news

bihar electricity news: सांकेतिक फोटो

जेबीवीएनएल से मिली जानकारी के अनुसार अगर कोई उपभोक्ता अपने आवास या भूमि पर एक पेड़ लगता है, तो उसे अधिकतम पांच यूनिट बिजली मुफ्त में मिलेगी.

विज्ञापन

रांची. एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट तक फ्री बिजली योजना की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तहत कोडरमा जिले से की जायेगी. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने इसका मेकेनिज्म तैयार कर लिया है. यह योजना राज्य के सभी शहरी क्षेत्र के लिए है. पर रांची में इसे फिलहाल रोका गया है, वजह है कि यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग रहा है. योजना का मेकेनिज्म जेबीवीएनएल, वन विभाग और नगर निकाय द्वारा तैयार किया गया है.

एक पेड़ लगाने पर मिलेगी पांच यूनिट तक फ्री बिजली :

जेबीवीएनएल से मिली जानकारी के अनुसार अगर कोई उपभोक्ता अपने आवास या भूमि पर एक पेड़ लगता है, तो उसे अधिकतम पांच यूनिट बिजली मुफ्त में मिलेगी. जिसकी अधिकतम सीमा पांच पेड़ और पांच यूनिट तक होगी. जो हर महीने मिलेगी. योजना को शुरू करने के लिए पहले कोडरमा का चयन किया गया गया है.

Also Read: झारखंड में बढ़ती बिजली की मांग से लोड शेडिंग बढ़ी, अगले तीन साल के लिए योजना बनायेगा JBVNL

पेड़ की गिनती नगर निगम-निकाय करेंगे :

शहरों में लगाये गये पेड़ों की गणना नगर निकाय के अधिकारी करेंगे. वन विभाग को इसकी सूचना दी जायेगी. योजना का लाभ लेने के लिए पेड़ का व्यास कम से कम 20 सेंटीमीटर चौड़ा होना चाहिए.

सीएम हेमंत सोरेन ने की थी घोषणा

सीएम हेमंत सोरेन ने बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क का उदघाटन करने के दौरान ये बातें कही थी. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि नगर निगम क्षेत्र में जो भी व्यक्ति पर्यावरण के लिए एक पेड़ लगायेगा, उसे पांच यूनिट बिजली फ्री दी जायेगी. इसकी नियमावली बन कर लगभग तैयार हो गयी है. बता दें कि सरकार ने ऐसा कदम इसलिए उठाया है, ताकि लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola