रेल टिकट का अवैध कारोबार करने के आरोप में एक गिरफ्तार

Updated at : 08 Aug 2024 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

मुरी आरपीएफ ने गोला थाना क्षेत्र के रजरप्पा मोड़ स्थित साहिल टूर एंड ट्रेवल नामक दुकान से बुधवार को करीब साढ़े नौ बजे रात में अवैध तरीके से रेलवे टिकट के कारोबार करने के आरोपी में सज्जाद हुसैन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सिल्ली. मुरी आरपीएफ ने गोला थाना क्षेत्र के रजरप्पा मोड़ स्थित साहिल टूर एंड ट्रेवल नामक दुकान से बुधवार को करीब साढ़े नौ बजे रात में अवैध तरीके से रेलवे टिकट के कारोबार करने के आरोपी में सज्जाद हुसैन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. वह गोला थाना क्षेत्र के तोयर का रहनेवाला है. इस मामले में मुरी आरपीएफ में मामला दर्ज किया गया है. आरपीएफ ने उसके पास से एक लैपटॉप, नौ रेलवे टिकट एवं आरक्षण के लिए प्रयोग किये कई पहचान पत्र भी बरामद किये हैं. आरपीएफ थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को रेल न्यायालय में भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि रेल टिकट के अवैध कारोबार की गुप्त सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गयी. टीम में थाना प्रभारी संजीव कुमार, बसंता मल्लिक, बीके सिन्हा, एसके गुप्ता और महेश कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola