Ranchi News नाग पंचमी पर मंदिरों और घरों में हुई नाग देवता की पूजा

Published by :MUNNA KUMAR SINGH
Published at :30 Jul 2025 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News  नाग पंचमी पर मंदिरों और घरों में हुई नाग देवता की पूजा

नाग पंचमी पर मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना हुई. पहाड़ी मंदिर में 20 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक कर नाग देवता मंदिर में पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

रांची. नाग पंचमी पर मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना हुई. पहाड़ी मंदिर में 20 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक कर नाग देवता मंदिर में पूजा-अर्चना की. दूध, लावा सहित अन्य प्रसाद अर्पित किया. नाग देवता मंदिर में पाहन राजाओं की ओर से भी विशेष पूजा अर्चना की गयी. मंदिर के मुख्य द्वार पर कई सपेरा पहुंचे थे. नागों के दर्शन व पूजा भक्तों ने की और आशीर्वाद लिया. इसके अलावा काफी संख्या में भक्तों ने राजधानी के विभिन्न मंदिरों व शिवालयों में पूजा अर्चना कर नाग देवता से सबकी मंगल कामना के लिए प्रार्थना की. कई लोगों ने घरों में कई लोगों ने विभिन्न मंदिरों में रुद्राभिषेक कराया. वहीं, तांबा, चांदी सहित अन्य धातुओं के बने नाग देवता का दान भी किया. कुछ लोगों ने घर के मुख्य द्वार व अन्य जगहों पर गोबर सहित अन्य चीजों से नाग देवता की चित्र उकेर कर पूजा-अर्चना की. घरों में विशेष मीठे व्यंजन तैयार कर अर्पित किया और प्रसाद स्वरूप वितरण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MUNNA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By MUNNA KUMAR SINGH

MUNNA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola