स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं नर्स
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2025 10:34 PM
विज्ञापन
फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन इरबा में 21वां लैंप लाइटिंग व कैपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
ओरमांझी.
फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन इरबा में 21वां लैंप लाइटिंग व कैपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आइपीएस नौशाद आलम, मेदांता अस्पताल के सीनियर एडवाइजर सईद अहमद अंसारी, उप प्रमुख रिजवान अंसारी, अब्दुर रज्ज़ाक एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव जीनत कौशर ने संयुक्त रूप से दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. श्री आलम ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं. वह आपात स्थितियों में मरीजों को चौबीसों घंटे देखभाल और सहायता प्रदान करती हैं. कार्यक्रम में अतिथियों ने नर्सिंग छात्र-छात्राओं को नर्सिंग कैप पहनाकर उन्हें शपथ दिलायी. इस अवसर पर कॉलेज के एमएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष प्रथम यूनिवर्सिटी टॉपर छात्रा प्रेरणा श्रीवास्तव, द्वितीय यूनिवर्सिटी टॉपर निहारिका तिर्की व तृतीय यूनिवर्सिटी टॉपर शोएब अख्तर, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष प्रथम यूनिवर्सिटी टॉपर स्तुति सिन्हा, बेसिक बीएससी नर्सिंग फाइनल वर्ष के प्रथम यूनिवर्सिटी टॉपर प्रियंका कुमारी, जीएनएम फाइनल वर्ष में प्रथम टॉपर पायल वर्मा, द्वितीय टॉपर रिंकू सामन्ता, एएनएम द्वितीय वर्ष के प्रथम टॉपर नजमा अंजुम व स्टेट तृतीय रैंक निक्की कुमारी को सम्मानित किया गया. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर डॉ नाजनीन कौशर, निदेशक डॉ शाहीन कौशर, अबू नसर, बहाउद्दीन अंसारी, प्राचार्या विनिशा बांसरियार, डॉ सुधीर कुमार खुंटिया, ज्योति ग्लोरिया, शोएब अख्तर, बिनीता खलखो व कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










