Sahid Nirmal Mahato: चार साल में साधारण कार्यकर्ता से JMM अध्यक्ष बन गये थे निर्मल महतो, ऐसा था उनका सफर

Nirmal Mahato Birth Anniversary: निर्मल महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जांबाज सिपाही थे. अपनी नेतृत्व क्षमता का भी उन्होंने लोहा मनवाया था. झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने के महज 4 साल के अंदर ही वह इस पार्टी के अध्यक्ष बन गये.
Nirmal Mahato Birth Anniversary: झारखंड राज्य के गठन के लिए सैकड़ों लोगों ने कुर्बानियां दीं. कई बड़े नेता हुए, जिन्होंने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन को धार दी. ऐसे ही नेताओं में एक थे- निर्मल महतो. निर्मल महतो (Nirmal Mahato) अब इस दुनिया में नहीं हैं. महज 37 साल के थे, जब जमशेदपुर शहर में निर्मल महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इतनी छोटी उम्र में निर्मल महतो ने अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा लिया था.
निर्मल महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के जांबाज सिपाही थे. अपनी नेतृत्व क्षमता का भी उन्होंने लोहा मनवाया था. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में शामिल होने के महज 4 साल के अंदर ही वह इस पार्टी के अध्यक्ष बन गये. निर्मल दा की नेतृत्व क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि झामुमो में उन्होंने विनोद बिहारी महतो की जगह ली थी.
Also Read: निर्मल महतो शहादत दिवस: झारखंड के CM हेमंत सोरेन बोले, Police, Teacher व जनजातीय भाषा में जल्द होगी बहाली
जी हां, महज चार साल में उन्होंने एक साधारण झामुमो कार्यकर्ता से पार्टी अध्यक्ष तक का सफर तय किया था. 25 दिसंबर 1950 को पूर्वी सिंहभूम जिला के उलियान गांव में जन्मे निर्मल महतो के पिता का नाम जगबंधु महतो था. उनकी माता का नाम प्रिया बाला था.
बेहद सामान्य परिवार में जन्मे इस असामान्य बालक ने जमशेदपुर वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल (Jamshedpur Workers Union High School) से मैट्रिक तक की पढ़ाई की. इसके बाद जमशेदपुर के ही को-ऑपरेटिव कॉलेज से स्नातक (Co-Operative College Jamshedpur) की शिक्षा हासिल की. परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. इसलिए उन्हें अपनी पढ़ाई का खर्च चलाने के लिए बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना पड़ता था.
पढ़ाई पूरी करने के बाद पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) के तब के बड़े नेता शैलेंद्र महतो (Shailendra Mahato) के कहने पर 15 दिसंबर 1980 को निर्मल महतो ने झामुमो की सदस्यता ले ली. पार्टी में शामिल होने के महज चार साल के भीतर उन्हें पार्टी का शीर्ष पद मिल गया. परिस्थितियां कुछ ऐसी बनीं कि तब के कद्दावर नेता विनोद बिहारी महतो (Binod Bihari Mahato) की जगह किसी और को झामुमो का अध्यक्ष (JMM President) चुने जाने की नौबत आ गयी.
Also Read: Special Story: बहुत ही जिद्दी स्वभाव के थे निर्मल महतो एक बार जो ठान लेते वह करके ही मानते
उस वक्त पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन (Shibu Soren) को निर्मल महतो में झामुमो का अध्यक्ष दिखा. निर्मल दा को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया. झामुमो अध्यक्ष का पद संभालने के बाद निर्मल दा ने छात्र संघ की परिकल्पना की. फुलटाइम राजनीति करने वाले निर्मल महतो एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे. नशाबंदी के लिए लोगों को प्रेरित करते थे. शराब बनाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाते थे.
राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता निर्मल महतो 8 अगस्त 1987 को लौहनगरी जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के बाहर निकल रहे थे. उनके साथ सूरज मंडल और झामुमो के अन्य नेता भी थे. इसी वक्त पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने निर्मल महतो पर गोलियां बरसा दीं. तीन गोलियां निर्मल महतो को लगीं. घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




