Ranchi news : रक्षा उत्पादों के स्वदेशीकरण में नौसेना ने बड़ी छलांग लगायी : संजय सेठ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Feb 2025 8:44 PM

विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने एयरो इंडिया के सेमिनार का किया उद्घाटन. सेमिनार का आयोजन आत्मनिर्भर भारतीय नौसेना विमानन-2047 प्रौद्योगिकी रोडमैप विषय पर किया गया.

विज्ञापन

रांची. बेंगलुरु में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित एयरो इंडिया के सेमिनार का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया. सेमिनार का आयोजन आत्मनिर्भर भारतीय नौसेना विमानन-2047 प्रौद्योगिकी रोडमैप विषय पर किया गया. रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए नौसेना द्वारा रक्षा निर्माण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य और इनकी प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है. यह बहुत ही सुखद और बड़ी बात है कि भारतीय शिपयार्ड में 60 जहाज निर्माणाधीन हैं. यह भारतीय नौसेना की बड़ी उपलब्धि है. पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में मेक इन इंडिया में अग्रणी रहने व आत्मनिर्भरता के साथ रक्षा उत्पादों को बढ़ाने की दिशा में रक्षा मंत्रालय का हर कार्य और प्रयास सराहनीय है.

गौरव करने वाली उपलब्धि

श्री सेठ ने कहा कि विमान वाहक पोत, छोटे गश्ती जहाज, पनडुब्बियों के साथ अन्य रक्षा उत्पादों के स्वदेशीकरण में नौसेना ने एक बड़ी छलांग लगायी है. यह गौरव करने वाली उपलब्धि है कि भारतीय नौसेना के साथ दुनिया के कई मित्र देश अपनी साझेदारी निभा रहे हैं. भारत के आर्थिक पुनरुत्थान, सरकार की पहल और रक्षा उत्पादों को बढ़ाने के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण विगत एक दशक में नौसेना ने किया है. भारत दुनिया के साथ अनुसंधान, विकास और रक्षा उत्पादन में संयुक्त साझेदारी के साथ काम कर रहे हैं. इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, एडमिरल जेबी सिंह सहित नौसेना के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

कई देशों के रक्षा मंत्री व रक्षा प्रतिनिधियों से मिले संजय सेठ

एयरो इंडिया 2025 में 81 देशों के 162 से अधिक प्रतिनिधि अपनी सहभागिता निभा रहे हैं. इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के 15 रक्षा मंत्री, 11 उपरक्षा मंत्री, 15 सचिव, 17 सेवा प्रमुखों ने अपनी सशक्त भागीदारी निभायी है. बुधवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आर्मेनिया के उप रक्षा मंत्री, चाड के सेवा प्रमुख और रक्षा मंत्रालय के निदेशक, श्रीलंका के रक्षा सचिव, फ्रांस के रक्षा प्रतिनिधि, वेनेजुएला के उप मंत्री सहित कई देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola