Taikwondo : राष्ट्रीय ताइक्वांडो में झारखंड ओवरऑल चैंपियन
झारखंड के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य जीत कर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी हासिल की
रांची. हैदराबाद में आयोजित 40वीं सीनियर क्यूरूगी, 13वीं सीनियर पूमसे और सातवीं कैडेट क्यूरूगी व पूमसे राष्ट्रीय ताइक्वांडो में झारखंड की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी. प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य जीत कर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी हासिल की. राज्य ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कैडेट क्यूरूगी वर्ग में रांची की सिया शुक्ला ने कांस्य, कैडेट पूमसे में गिताली रंजन सिंह, सिद्धिका राज और साक्षीश्री ने कांस्य पदक जीता. सीनियर क्यूरूगी वर्ग में प्रियल कुमारी और रिद्धिमा सिंह ने स्वर्ण व अंकिता कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया. सीनियर पूमसे वर्ग में नेहा सिंह, सबा फरहीन खानम और प्रीतम कुमारी ने गोल्ड, अंडर 40 टीम मेल में एम मोदस्सर, अबिनास राम और अशोक कुमार दास ने रजत और ओवर-18 मिक्स्ड टीम फ्री स्टाइल में चंदन कुमार, मिलेनियम स्नेहल, आयुष राज, प्रीतम कुमारी व तूलिका कुमारी ने कांस्य पदक जीता. प्रतियोगिता ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व तेलंगाना राज्य ताइक्वांडो एसोसिएशन की मेजबानी में हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










