Ranchi News : रांची के छह अंचल में म्यूटेशन का कैंप आज, शहर अंचल में 896 का लक्ष्य
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Feb 2025 12:30 AM
शहर, ओरमांझी, कांके, मांडर, नामकुम और रातू अंचल कार्यालय में लगेगा शिविर
रांची. रांची के छह अंचल में रविवार को 10 डिसमिल तक के म्यूटेशन का निबटारा किया जायेगा. इसके लिए शहर, कांके, ओरमांझी, मांडर, नामकुम और रातू अंचल कार्यालय में शिविर लगेगा. शहर अंचल में करीब 986 म्यूटेशन के आवेदन को निबटाने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं, अन्य अंचलों द्वारा भी सूची तैयार की गयी है. शिविर में आवेदन का निष्पादन कर शुद्धि-पत्र स्थल पर ही आवेदकों को सौंपा जायेगा. इसे ध्यान में रखते हुए अंचलाधिकारियों ने म्यूटेशन के आवेदन को निष्पादित करने के लिए वरीय पदाधिकारियों को नामित किया है.
देर शाम तक कागजी कार्रवाई करते दिखे कर्मचारी
इधर, डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सूची में उपलब्ध कराये गये मामलों में से कोई भी मामला सीआइ या कर्मचारी के लॉगिन में पाया गया, तो उन पर नियम संगत कार्रवाई की जायेगी. इसी को मद्देनजर शनिवार को इन अंचल कार्यालयों में देर शाम तक कर्मचारी कागजी कार्रवाई करते दिखे. इससे पूर्व दो फरवरी को अनगड़ा, अरगोड़ा, बड़गाईं, बेड़ो, बुंडू, बुढ़मू, चान्हो, हेहल, इटकी और नगड़ी में दाखिल-खारिज के लिए शिविर आयोजित किया गया था. इसमें 534 आवेदन का निष्पादन कर शुद्धि पत्र आवेदकाें को सौंपा गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










