मुड़मा जतरा मेला आठ व नौ अक्तूबर को
Updated at : 03 Oct 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन

आगामी आठ व नौ अक्तूबर को दो दिवसीय मुड़मा जतरा का आयोजन किया जायेगा.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मांडर.
आगामी आठ व नौ अक्तूबर को दो दिवसीय मुड़मा जतरा का आयोजन किया जायेगा. जतरा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जतरा स्थल स्थित पड़हा भवन में जतरा संचालन समिति व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की. जतरा स्थल में बिजली, पानी, चिकित्सा व अन्य नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित शांति व विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस बल व ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, वाच टावर, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे की व्यवस्था, रास्तों पर पेट्रोलिंग एवं आसपास के क्षेत्र में शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने, कुएं व तालाब में ब्लीचिंग पाउडर डालने संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गयी. बैठक में जतरा की तैयारी में किसी प्रकार की कमी न हो इसको लेकर कृषि मंत्री ने विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मौके पर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, कार्यपालक दंडाधिकारी असीम बाड़ा, सीओ चंचला कुमारी, जिप सदस्य विनोदित तिग्गा, प्रखंड प्रमुख फिलिप सहाय एक्का, उप प्रमुख अमानत अंसारी, आबिद अंसारी, शमशुल शेख, खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी, इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ किशोर कुल्लू, थाना प्रभारी राहुल, उप प्रमुख अमानत अंसारी सहित सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा व जतरा संचालन समिति के जगराम उरांव, अनिल उरांव, रंथु उरांव, मनोज उरांव, बिहारी उरांव आदि मौजूद थे.मांडर 2, बैठक में उपस्थित लोग.
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जतरा स्थल स्थित पड़हा भवन में जतरा संचालन समिति व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कीB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




