नवाटांड़ में बना मोरम रोड

Updated at : 03 Dec 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
नवाटांड़ में बना मोरम रोड

मनरेगा से जुड़े कर्मियों ने तीन दिनों तक लगातार ट्रैक्टर व हाइवा से मोरम गिराकर रोड को दुरुस्त कराया है.

विज्ञापन

मांडर.

प्रखंड के नवाटांड़ गांव में मनरेगा से स्वीकृत एक मिट्टी मोरम रोड में काम के नाम पर लीपापोती कर 3.6 लाख की निकासी कर लेने के मामले से संबंधित समाचार प्रभात खबर में प्रकाशित होने का असर दिखा है. मनरेगा से जुड़े कर्मियों ने तीन दिनों तक लगातार ट्रैक्टर व हाइवा से मोरम गिराकर रोड को दुरुस्त कराया है. ग्रामीणों ने बताया कि खबर छपने के बाद रविवार को भी मनरेगा से जुड़े कर्मी रोड पर पहुंचे. ट्रैक्टर से मोरम गिराया और सोमवार व मंगलवार को मोरम गिराकर रोड के गड्ढों को भरकर समतल करा दिया. मालूम हो कि गांव के ईदगाह से नदी तक जानेवाले कच्ची सड़क में 2024 में मनरेगा से मिट्टी मोरम का कार्य योजना संख्या (7080901098927) स्वीकृत हुआ था. जिसकी प्राक्कलित राशि 4.36 लाख रुपये है. रोड का थोड़ा काम करा कर मजदूरी मद में 1.39 लाख रुपये की निकासी और मेटेरियल मद में दो बार में 83 हजार 500 रुपये के हिसाब से 1 लाख 67 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है. मामले को लेकर प्रभात खबर ने 30 नवंबर को प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था. अब मोरम रोड के बन जाने से गांव के लोग खुश हैं.

प्रभात इंपैक्ट

मांडर 1, मोरम रोड.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola