ePaper

बढ़ने लगा न्यूनतम तापमान, दो दिन में रांची का पारा 4.4 डिग्री चढ़ा,अधिकत अधिकतम तापमान 28 डिग्री

Updated at : 08 Feb 2023 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
बढ़ने लगा न्यूनतम तापमान, दो दिन में रांची का पारा 4.4 डिग्री चढ़ा,अधिकत अधिकतम तापमान 28 डिग्री

पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है, जबकि न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री बढ़ गया है. मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी थी.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में तापमान बढ़ने लगा है. पछुआ हवाओं की वजह से सुबह-शाम थोड़ी ठंड है, लेकिन न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगी है. दो दिन में रांची का पारा 4.4 डिग्री तक चढ़ गया है. इसकी वजह से दिन में लोगों को धूप की गर्मी अब अच्छी नहीं लग रही. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री है, जबकि न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री पहुंच गया है. यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है. अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक है.

अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री गिरा, न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री चढ़ा

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास स्थित भारत मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम केंद्र रांची ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है, जबकि न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री बढ़ गया है. मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी थी.

जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़ा

मौसम केंद्र के मुताबिक, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और डालटेनगंज का 2.3 डिग्री बढ़ गया है. इन दोनों शहरों का अधिकतम तापमान क्रमश: 32.1 डिग्री और 30.1 डिग्री हो गया है, जबकि न्यूनतम तापमान क्रमश: 15.6 और 12.9 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान सामान्य से 4 और 3.2 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री और 2 डिग्री अधिक बताया जा रहा है.

Also Read: Jharkhand Weather: जनवरी में गर्मी ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा

खूंटी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंचा

मौसम विभाग के मुताबिक, खूंटी का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री के करीब (9.9 डिग्री सेंटीग्रेड) पहुंच गया है. आने वाले दो दिन में न्यूनतम तापमान में किसी परिवर्तन के संकेत नहीं हैं, लेकिन इसके बाद तीन दिन में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ जायेगा. 12 जनवरी तक आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 फरवरी को 16 डिग्री हो जाने का अनुमान है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola