युद्धस्तर पर शहर को सेनेटाइज करें : आशा लकड़ा

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Mar 2020 2:02 AM

विज्ञापन

कोरोना से बचाव एवं साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था को लेकर शनिवार को मेयर आशा लकड़ा ने निगम में बैठक की. बैठक में मेयर ने नगर आयुक्त को युद्ध स्तर पर शहर को सेनेटाइज कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

रांची : कोरोना से बचाव एवं साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था को लेकर शनिवार को मेयर आशा लकड़ा ने निगम में बैठक की. बैठक में मेयर ने नगर आयुक्त को युद्ध स्तर पर शहर को सेनेटाइज कराने का निर्देश दिया. साथ ही सफाई कर्मियों को सुविधा देने एवं उनकी सुरक्षा के लिए मास्क, हैंड ग्लब्स, सेनेटाइजर आदि उपलब्ध कराने और सफाईकमियों की जीवन सुरक्षा के लिए इंश्योरेंस कराने को कहा.

मेयर ने इस दौरान घोषणा की कि वे अपने पांच माह का वेतन व महापौर निधि के नागरिक सुविधा मद की एक करोड़ रुपये कोरोना से निबटने के लिए रांची नगर निगम को देंगी. मेयर ने कहा कि शहर को सेनेटाइज करने में नगर निगम को प्रतिदिन लाखों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार से निगम काे किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया जा रहा है. इसलिए वे राशि दे रही हैं. मेयर ने निगम कर्मचारियों द्वारा एक दिन का वेतन दान किये जाने की सराहना की. साथ ही शहर के प्रतिष्ठित संस्थान और संपन्न व्यक्तियों से नगर निगम को दान के माध्यम से सहयोग करने की अपील भी मेयर ने की.

मेयर ने नगर आयुक्त से कहा कि सफाई कार्य के लिए केमिकल, सेनेटाइजर, ब्लीचिंग पाउडर आदि सामानों का एक माह का स्टॉक रखें. शहर की स्लम बस्ती में विशेष सफाई का भी निर्देश दिया. बैठक में नगर आयुक्त मनोज कुमार, उप नगर आयुक्त शंकर यादव, हेल्थ ऑफिसर डॉ किरण, सिटी मैनेजर रूपेश कुमार, स्टोर इंचार्ज ओंकार पांडेय आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola