रांची में 14 से 17 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार, तीन दिन में गिर सकता है पारा

Updated:
विज्ञापन

बारिश का मौसम (AI image)

झारखंड में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 13 से 17 जुलाई के बीच कई जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट की उम्मीद है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, झारखंड में अगले कई दिनों तक बादल छाये रहेंगे, अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. राजधानी रांची में 14 से 17 जुलाई तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहेंगे. अगले तीन दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश को लेकर मौसम केंद्र अलर्ट

पिछले 24 घंटे में पाथरगामा (गोड्डा) में सर्वाधिक 33.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी. वहीं, अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा में और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा में दर्ज किया गया. संताल और कोल्हान के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. अन्य जिलों में स्थिति सामान्य रह सकती है. 

13-14 जुलाई के लिए येलो अलर्ट

मौसम केंद्र ने 13 और 14 जुलाई के लिए राज्य के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. 13 जुलाई को गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश होने का अनुमान है. 14 को चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ सहित कई स्थानों पर बारिश का अलर्ट रहेगा.

15 से 17 जुलाई का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 17 जुलाई तक झारखंड में मौसम मुख्यतः सक्रिय रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और  मेघ गर्जन होने की प्रबल संभावना है. 15 जुलाई को लगभग सभी जिलों में, जबकि 16 से 18 जुलाई तक झारखंड के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है. 

ये भी पढ़ें: यात्रीगण ध्यान दें... 13 से 19 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, बोकारो, पुरुलिया, आसनसोल, टाटानगर के लोग पढ़ लें ये खबर

ये भी पढ़ें: लातेहार के किसान का 'सुपर जुगाड़', बैल और ट्रैक्टर नहीं मिले, तो मोटरसाइकिल से ही जोत डाला पूरा खेत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola