यात्रीगण ध्यान दें... 13 से 19 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, बोकारो, पुरुलिया, आसनसोल, टाटानगर के लोग पढ़ लें ये खबर

Updated:
विज्ञापन
बोकारो स्टील सिटी स्टेशन

बोकारो स्टील सिटी स्टेशन

आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग कार्य के कारण 13 से 19 जुलाई तक मेगा ब्लॉक रहेगा. इस दौरान कई मेमू ट्रेनें रद्द और कई के समय में बदलाव किया गया है। पूरी जानकारी देखें.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोकारो : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 13 जुलाई से 19 जुलाई तक इंजीनियरिंग, टीआरडी तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की ओर से संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान रेलवे ट्रैक और ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव व आधुनिकीकरण का कार्य किया जाएगा. ब्लॉक के कारण कई मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के परिचालन में आंशिक बदलाव और समय परिवर्तन किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके. आद्रा मंडल के इस रोलिंग ब्लॉक का असर बोकारो, पुरुलिया, आसनसोल, टाटानगर, महुदा और आसपास के रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा.

इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा पूरी तरह रद्द

रेलवे के अनुसार 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू 13, 16, 17 और 19 जुलाई को रद्द रहेगी. 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू 14, 17 और 19 जुलाई को नहीं चलेगी. 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 19 जुलाई को रद्द रहेगी. वहीं 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 13 और 16 जुलाई को तथा 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू 14, 15 और 18 जुलाई को रद्द रहेगी.

कई ट्रेनों का सफर बीच रास्ते तक सीमित

68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू 17 और 19 जुलाई को केवल आद्रा तक ही चलेगी. 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया मेमू 15, 17 और 18 जुलाई को आद्रा तक ही संचालित होगी. 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो मेमू 14, 17 और 19 जुलाई को महुदा तक ही चलेगी. इसके अलावा 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर मेमू 16 जुलाई को केवल पुरुलिया तक चलेगी. वहीं 68060 और 68055 मेमू का भी विभिन्न तिथियों में आंशिक परिचालन किया जाएगा.

दो एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से चलेंगी

रेलवे ने बताया कि 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 13, 16 और 17 जुलाई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से एक घंटे विलंब से रवाना होगी. वहीं 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 14 जुलाई को एक घंटे तथा 15 और 18 जुलाई को दो घंटे विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी.


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola