Ranchi News : हजारीबाग : मंजीत यादव हत्याकांड का मास्टरमाइंड रांची से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष थे मंजीत यादव, 29 नवंबर 2024 को हुई थी हत्या

विज्ञापन

रांची/हजारीबाग. रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजकुमार गुप्ता को हजारीबाग पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, पुलिस ने अब तक उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. सूत्रों के अनुसार, हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह उसे किसी गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ कर रहे हैं. वहीं, इस मामले के दो नामजद आरोपी गंगा साव और रामा सोनी उर्फ रामचंद्र सोनी जेपी केंद्रीय कारा में बंद हैं. जबकि, इस हत्याकांड का दूसरा मुख्य आरोपी हेमंत महतो की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी ने जाल बिछा रखा है. जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर 2024 को बाइक सवार अपराधियों ने हजारीबाग रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव की गोली मार कर हत्या कर दी थी. वारदात मंजीत के खिरगांव स्थित घर के समीप हु़ई थी. घटना को लेकर मृतक की पत्नी वार्ड पार्षद सुनीता देवी ने बड़ा बाजार टीओपी में हत्या का मामला दर्ज कराया था. प्राथमिकी में गंगा साव, रामा सोनी उर्फ रामचंद्र सोनी, राजकुमार गुप्ता और हेमंत महतो समेत छह लोगों को नामजद किया गया था. गंगा साव और रामा सोनी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. मंजीत की हत्या के बाद शहर में काफी आक्रोश था. सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने पुलिस-प्रशासन से हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला और धरना भी दिया था. वहीं, यदुवंशी समाज के सदस्यों ने भी डीजीपी और कई मंत्रियों से मुलाकात कर हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola