शहीदों को भुलाया नहीं जा सकता : सेठ
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :08 Jan 2026 11:01 PM (IST)
विज्ञापन

अमर शहीद टिकैत उमराव सिंह व शेख भिखारी का 169वां शहादत दिवस गुरुवार को चुटूपालू घाटी शहीद स्थल पर मनाया गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, ओरमांझी.
1857 में देश की आजादी के लिए अपनी प्राण न्योछावर करनेवाले अमर शहीद टिकैत उमराव सिंह व शेख भिखारी का 169वां शहादत दिवस गुरुवार को चुटूपालू घाटी शहीद स्थल पर मनाया गया. साथ ही शहीद टिकैत उमराव सिंह के गांव खटंगा और शहीद शेख भिखारी के गांव खुदिया लोटवा में शहादत दिवस मनाया गया. दोनों शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि शहीदों की बदौलत आज हम सभी आजाद हैं. शहीद टिकैत उमरांव व शेख भिखारी की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. राज्य के पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि शहीद स्थल चुटुपालू व दोनों शहीदों के गांव को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा. भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने दोनों शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने युवाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया. कहा शहीद टिकैत उमराव व शेख भिखारी ने देश की आजादी के लिए अपनी प्राणों कि आहुति दे दी. गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा की शहीदों का सम्मान तब होगा, जब उनके गांव में रहनेवालों का विकास होगा. विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि शहीद टिकैत उमराव व शेख भिखारी दोनों शहीदों के गांव को विकसित किया जायेगा. शहीदों को विधायक ममता देवी, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व विधायक लंबोदर महतो, अमानत अली अंसारी, प्रमुख अनुपमा देवी, पूर्व प्रमुख जयगोविंद साहू, उप प्रमुख रिजवान अंसारी, मंजूर अहमद अंसारी, मुंतजिर अहमद रजा आदि अन्य ने चुटुपालू घाटी स्थित शहीद स्थल में टिकैत उमरांव सिंह व शेख भिखारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. तीनों जगहों पर अतिथियों ने कंबल का वितरण किया. शहीदों के गांव में श्रद्धांजलि देनेवालों में जिप सदस्य सरिता देवी, कमिश्नर मुंडा, सीओ उज्ज्वल सोरेन, प्रवीण नाथ शाहदेव, अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेंद्र शाही, तुलसी खरवार, दिलीप मेहता, सत्यनारायण तिवारी, रंधीर चौधरी, अशोक गुप्ता, दीपक बड़ाइक, प्रवीण नाथ शहदेव, कलावती देवी, कुदुस अंसारी, रामधन बेदिया, विनोद गुप्ता, समुंदर पाहन, प्रेमनाथ मुंडा, सुरेंद्र सिंह, भरत भूषण सिंह, प्रमोद सिंह, नागेश्वर महतो, रोहित साहू, राजकिशोर साहू, सुरेश प्रसाद साहू, पप्पू सिंह, शेख जलील सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.चुटुपालू घाटी में अमर शहीद टिकैत उमरांव व शेख भिखारी का 169वां शहादत दिवस मना
फोटो 1 श्रद्धांजलि अर्पित करते केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, प्रो आदित्य प्रसाद साहू व अन्य.
2. सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व अन्य.
3 विधायक राजेश कच्छप, अमानत अली अंसारी व अन्य.
4 पूर्व सांसद रामपाल चौधरी व अन्य.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










