Motihari: चोरी की कार और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, भोपतपुर पुलिस को बड़ी सफलता

Updated:
विज्ञापन

पुलिस द्वारा बरामद चोरी की कार और मोटरसाइकिल के साथ आरोपी

पूर्वी चंपारण में पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर चोरी की कार और बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में बड़े वाहन चोरी नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा प्रखंड अंतर्गत भोपतपुर थाना पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी. गुप्त सूचना के आधार पर भोपतपुर, कोटवा और डुमरियाघाट थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर चोरी की एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की. इस दौरान दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया.

संदिग्ध वाहनों की जांच में खुलासा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भोपतपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव स्थित एक पंजाबी ढाबा के पास संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी. जांच के दौरान एचएचडी मशीन की मदद से वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर की पड़ताल की गई.

जांच में कार और मोटरसाइकिल पर अंकित नंबरों में गड़बड़ी पाई गई. इसके बाद गहन जांच करने पर दोनों वाहन चोरी के निकले.

दो आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंगरा गांव निवासी अनिरुद्ध पांडेय के पुत्र कुंदन कुमार और अनीश पांडेय के पुत्र सैनिस कुमार के रूप में हुई है. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान वाहन चोरी के बड़े नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.

संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

छापेमारी अभियान का नेतृत्व भोपतपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने किया. अभियान में कोटवा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, डुमरियाघाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार बलेंदु, भोपतपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष मो. आरिफ हुसैन समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.

पुलिस ने बरामद कार और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में वाहन चोर गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है.

मोतिहारी से शिवम कुमार और अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन