Government Scheme News : एक साथ मिलेगी मंईयां योजना की राशि, बैंक खाता आधार से जुड़ा होना जरूरी

Updated:
विज्ञापन

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना(जेएमएमएसवाइ) की बकाया राशि लाभुकों को एक साथ दी जायेगी. फिलहाल, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के निर्देश पर जिलों में आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है. इस दौरान लगातार गड़बड़ियां भी मिल रही हैं.

विज्ञापन

सुनील कुमार झा (रांची). झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना(जेएमएमएसवाइ) की बकाया राशि लाभुकों को एक साथ दी जायेगी. फिलहाल, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के निर्देश पर जिलों में आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है. इस दौरान लगातार गड़बड़ियां भी मिल रही हैं. जिलों में आवेदन के सत्यापन और आधार से बैंक खाता जोड़ने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से लाभुकों को जनवरी की राशि नहीं मिल पायी है. अगर यह प्रक्रिया फरवरी में पूरी हो जाती है, तो लाभुकों को एक साथ दो माह की राशि दी जायेगी.

बैंक खाता को आधार से जोड़ने के लिए मार्च तक का समय दे सकती है सरकार

मंईयां सम्मान योजना को लेकर जारी संकल्प के अनुसार से लाभुक के बैंक खाता को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया दिसंबर तक पूरा कर लेना था. विभाग अब इसे मार्च क बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. मंईया सम्मान योजना के तहत बैंक खाता को आधार से जोड़ने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया जायेगा. इसके लिए प्रस्ताव कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा. इस दौरान जिलों में सत्यापन की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो जायेगी. ऐसे में अब एक साथ दो माह की राशि दी जायेगी. योजना के तहत लाभुक को दिसंबर तक की राशि दे दी गयी है. कुछ जिलों ने आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान राशि दी जाये या नहीं इस संबंध में भी दिशा-निर्देश मांगा था.

जिलों को उपलब्ध करा दी गयी है राशि

मंईयां सम्मान योजना के लिए जिलों को आवंटन पूर्व में ही उपलब्ध करा दिया गया है. ऐसे में अगर जिलास्तर पर आवेदन सत्यापन की प्रकिया पूरी होने व आधार से बैंक खाता के जोड़ने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तो राशि ट्रांसफर कर दी जायेगी. इसके लिए जिलास्तर पर तेजी से आवेदन के सत्यापन का कार्य चल रहा है. जिलों में ग्रामीण क्षेत्र में बीडीओ कार्यालय व शहरी क्षेत्र में सीओ कार्यालय के स्तर से आवेदन जमा लेने व सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है.

67.60 लाख आवेदन जमा हुए

राज्य भर में मंईयां योजना के तहत पिछले माह तक 67.60 लाख आवेदन जमा हुए थे. इनके सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है. दिसंबर माह में 56,61,791 लाभुक को राशि दी गयी थी.

मिल रहीं गड़बड़ियां

सत्यापन के दौरान सबसे अधिक गड़बड़ी एक नाम से एक से अधिक आवेदन किये जाने के मामले सामने आ रहे हैं. एक बैंक खाता का उपयोग कर एक से अधिक आवेदन जमा किये गये हैं. इसके अलावा कई जिलों में पुरुषों द्वारा योजना का लाभ देने का मामला समाने आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola