महावीर मंडल शहीद चौक ने बांटा खीर प्रसाद
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 30 Sep 2025 7:20 PM
महावीर मंडल शहीद चौक खलारी द्वारा महाअष्टमी के मौके पर शहीद चौक में महाभोग खीर प्रसाद का वितरण किया गया.
खलारी. महावीर मंडल शहीद चौक खलारी द्वारा महाअष्टमी के मौके पर शहीद चौक में महाभोग खीर प्रसाद का वितरण किया गया. अपराह्न 3.15 बजे श्री जानकी रमन मंदिर में बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल) से आये पुजारी बिश्वरूप गोस्वामी ने मंत्रोच्चारण व पूजन कर खीर वितरण का शुभारंभ किया. श्री जानकीरमन मंदिर में मां दुर्गा को अर्पित खीर प्रसाद को खीर से भरे सभी बड़े बर्तनों में डाल कर मिलाया गया. देर शाम तक सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किये. आयोजन में श्री जानकी रमन मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष सह शहीद चौक महावीर मंडल के संरक्षक रंजन सिंह बिट्टू, अवधेश यादव, पवन चंद्रवंशी, संजय कामत, युगेश्वर वर्मा, राजेश वर्मा, बलवंत सिंह, जीतेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश लोहरा, राहुल लोहरा, मनोज साहू, राहुल गुप्ता, प्रकाश विश्वकर्मा, रंथू साहू, सुनील कश्यप, अंबुज कर्मकार, अशोक कुमार, संजय राय, बबलू सिंह, सत्येन्द्र खरवार के अलावा श्री महावीर नगर युवा संघ ने सहयोग किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










