Football : मुंडा ब्रदर्स और आतिश क्लब सेमीफाइनल में

Updated:
विज्ञापन

महाराजा मदरा मुंडा चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल

विज्ञापन

रांची. महाराजा मदरा मुंडा चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल में मंगलवार को खेले गये क्वार्टर फाइनल में मुंडा ब्रदर्स और आतिश क्लब तुरूप ने अपने-अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. पहले क्वार्टर फाइनल में मुंडा ब्रदर्स ने लाल बादशाह चुंद को 2-0 से हराया. वहीं, दूसरे क्वार्टर फाइनल में आतिश क्लब तुरूप ने भगत इलेक्ट्रॉनिक परहेपाट को 1-0 से पराजित किया. दोनों मैचों के लिए क्रमश: मुकेश और संजय मुर्मू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मौके पर ओरमांझी के बीडीओ कामेश्वर बेदिया, डॉ बबलू राम, डॉ विश्वनाथ उरांव, डॉ अमित मुंडा समेत अन्य मौजूद थे. बुधवार को पहले सेमीफाइनल में मुंडा ब्रदर्स और आतिश क्लब आमने-सामने होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola