Ranchi News: विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जागरूकता से अवगत कराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2025 8:55 PM
Birsa Munda
Ranchi News :आकाशवाणी रांची और राजकीय कृत मध्य विद्यालय, करम टोली की ओर से सोमवार को विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता, आशुभाषण एवं प्रश्नमंच का आयोजन किया गया.
रांची. आकाशवाणी रांची और राजकीय कृत मध्य विद्यालय, करम टोली की ओर से सोमवार को विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता, आशुभाषण एवं प्रश्नमंच का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम प्रसार भारती के अंतर्गत आकाशवाणी महानिदेशालय, नयी दिल्ली के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ अमूल्य स्वाति ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जागरूकता से अवगत कराया.
शिक्षकों ने दिया योगदान
प्रश्नमंच का संचालन कुमार संजय ने किया और आशुभाषण के निर्णायक मंडल में अनिल किशोर सहाय, लोकनाथ भगत और मधुकर पांडेय ने अपना योगदान दिया. इस अवसर पर कार्यक्रम प्रमुख जेवियर कंडुलना, कार्यक्रम अधिशासी प्रभु शरण, मनोज कुमार, संजीव लाल, राजेश करमहे, प्रशान्त गौरव और प्रदीप कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन वरीय उद्घोषक दिनेश कुमार लाल ने किया. पूरे कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या समेत सभी शिक्षिकाओं का भरपूर योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










