चलती बाइक से कूद अनियंत्रित ट्रक से बचायी जान

Updated at : 04 Oct 2025 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
चलती बाइक से कूद अनियंत्रित ट्रक से बचायी जान

डकरा भूतनगर बस्ती के नजदीक शनिवार सुबह हुई एक सड़क दुघर्टना में तीन युवक बाल-बाल बच गये.

विज्ञापन

डकरा. डकरा भूतनगर बस्ती के नजदीक शनिवार सुबह हुई एक सड़क दुघर्टना में तीन युवक बाल-बाल बच गये. तीनों मोनेट डेनियल कोल वाशरी में काम करते हैं और एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चाय पीने जा रहे थे, इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक को अनियंत्रित चलता देख कर मोटरसाइकिल से कूद कर अपने आप को बचाया. ट्रक मोटरसाइकिल को ठोकर मारते हुए भाग गया. इस घटना से नाराज मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने सड़क पर ट्रांसपोर्टिंग का काम बंद करा दिया, जिसके कारण लगभग तीन घंटे तक कोयला ढुलाई बंद रही. उन्होनें कहा कि केडीएच परियोजना में जाने के लिए यही एकमात्र रास्ता है, जिससे आम लोग, वर्कर, ग्रामीण सभी आना-जाना करते हैं. इसके बावजूद सड़क की देखभाल पर सीसीएल प्रबंधन का कोई ध्यान नहीं रहता है. आये दिन यहां दुर्घटना होती है. बाद में केडीएच पीओ और सीआइएसएफ जवानों ने बातचीत कर बंद सड़क को चालू कराया गया. घायल युवकों का इलाज डकरा अस्पताल में कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola