डकरा की कोयला खदानों में हुई काली पूजा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2025 5:42 PM
डकरा क्षेत्र में दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया.
डकरा. डकरा क्षेत्र में दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया. क्षेत्र के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी पूजा विधि-विधान के साथ किया गया. दीपोत्सव में बच्चे और युवाओं ने पटाखे छोड़ कर जम कर आतिशबाजी की. पटाखों की कीमत में 30 से 40 प्रतिशत की महंगाई का असर भी देखा गया. डकरा वीआइपी क्लब में दीपोत्सव मनाया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी अधिकारी अपने परिवार के साथ शामिल हुए. चूरी, डकरा और केडीएच में काली पूजा भी पूरे नियम के साथ की गयी. मानकी काली मंदिर में कई लोगों ने बलि दी. सभी कोयला खदानों में होने वाले काली पूजा में क्षेत्र के अधिकारी, श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि शामिल होकर पूजा-अर्चना कर अन्य साथ बैठकर प्रसाद पाया. केडीएच काली मंदिर में मंगलवार दोपहर को महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी बांटी गयी, जिसमें क्षेत्र के सभी अधिकारी,कर्मचारी और श्रमिक संगठन के लोगों ने सामूहिक रूप से बैठ कर प्रसाद पाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










