20 अगस्त को झारखंड में आंधी-तूफान के साथ वर्षा का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में लगातार बरस रहा मानसून. खेतों में जमा पानी. फोटो : प्रभात खबर

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के असर से झारखंड में 20 अगस्त को आंधी-तूफान के साथ वर्षा होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है. तेज हवाओं के झोंके की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बनने का असर झारखंड के मौसम पर देखने को मिलेगा. 20 अगस्त को राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान और गरज के साथ वर्षा एवं वज्रपात की चेतावनी जारी की गयी है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस दौरान तेज हवाओं का झोंका चलेगा, जिसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आंध्र के तट को पार कर गया चक्रवाती परिसंचरण

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी आंध्रप्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों पर गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बना है. इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 9.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला है, जो 19 अगस्त को दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटों को पार कर गया.

अब इन इलाकों से गुजर रहा है मानसून ट्रफ

मौसम केंद्र रांची के एक वैज्ञानिक ने बताया मानसून ट्रफ अब दीव, सूरत, नंदूरबार, अमरावती से गुजर रहा है. डिप्रेशन का सेंटर दक्षिणी आंतरिक ओडिशा और दक्षिणी-पश्चिमी से पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैला है. इसका असर झारखंड के मौसम पर भी देखा जायेगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

24 घंटे के दौरान झारखंड में सामान्य रहा मानसून

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून सामान्य रहा. कई जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 36.6 मिलीमीटर वर्षा पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.3 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 20.7 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

अधिकतम, न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. अगले 5 दिनों तक उच्चतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

इसे भी पढ़ें : Viral Video: जंगल के राजा को सड़क पर हाथी ने पटक-पटककर मारा, दूर से ही देखता रहा शेरों का झुंड

20 अगस्त को रांची में अधिकतम तापमान में गिरावट संभव

राजधानी रांची में 20 अगस्त को अधिकतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. दिन में आसमान में बादल छाये रहेंगे. दो बार या इससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होने की संभावना है. यह 22 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है.

झारखंड में अब तक 27 फीसदी अधिक बरसा मानसून

मौसम विभाग ने मानसून की बारिश का जो आंकड़ा जारी किया है, उसके मुताबिक, 1 जून 2025 से 19 अगस्त 2025 तक सामान्य से 27 फीसदी अधिक बारिश हुई है. कई जिलों में 50 फीसदी से ज्यादा अतिरिक्त बारिश हो चुकी है. ऐसे जिलों में पूर्वी सिंहभूम, रांची, धनबाद, लातेहार और सरायकेला-खरसावां जिला शामिल हैं.

Kal Ka Mausam: 888.9 मिमी हो चुकी है मानसून की बारिश

झारखंड में अब तक मानसून 888.9 मिलीमीटर बरस चुका है, जो सामान्य वर्षा 700.5 मिलीमीटर से 27 फीसदी अधिक है. हालांकि, अतिरिक्त वर्षा की दर धीरे-धीरे कम होती जा रही है, क्योंकि अगस्त के महीने में राज्य में सामान्य से कम वर्षा हुई है.

इसे भी पढ़ें

Viral Video: कमजोर दिल वाले न देखें ये वीडियो, चूजे को खाने आये सांप का बाज ने खोद डाला

IMD Alert: झारखंड के 11 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’, लिस्ट में कहीं आपका भी जिला तो नहीं

सुप्रीम कोर्ट से बाबूलाल मरांडी को झटका, डीजीपी नियुक्ति मामले पर सुनवाई से किया इनकार, झामुमो ने बोला हमला

Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, 21 और 22 अगस्त को झारखंड में भारी वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola