ePaper

Viral Video: जंगल के राजा को सड़क पर हाथी ने पटक-पटककर मारा, दूर से ही देखता रहा शेरों का झुंड

Updated at : 15 Aug 2025 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
Viral Video elephant killed lion on road watch video

हाथी ने शेर को सड़क पर पटक-पटककर मारा.

Viral Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है. जंगल के राजा को एक हाथी ने बीच सड़क पर पटक-पटककर मार डाला. हाथी बेहद गुस्से में नजर आ रहा है. पूरी ताकत से शेर को उछालता है और फिर जमीन पर पटक देता है. पास में कई शेरों का झुंड दूर से ही देखकर सहम गये.

विज्ञापन

Viral Video: आज के पहले आपने ऐसा दृश्य नहीं देखा होगा. एक हाथी जंगल के राजा शेर को बीच सड़क पर उठा-उठाकर पटक रहा है. पटक-पटकर शेर को मार डाला. दूसरी ओर वहीं कुछ दूरी पर शेरों का झुंड यह सब देखता रहा. गुस्साये हाथी के सामने आने की किसी शेर की हिम्मत नहीं हुई.

शेर को एक बार हाथी ने अपने कब्जे में लिया, तो फिर उसे छूटने का मौका तक नहीं दिया. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है. हाथी चिंघार रहा है और उसे अपने मुंह में दबाये हुए है. पैरों से उसे ऊपर की ओर फेंकता है और फिर जमीन पर ला पटकता है.

यह दृश्य किसी जंगल के पास का है. इसमें दिख रहा है कि बीच एक पक्की सड़क है. उस पर हाथी पूरे गुस्से में जंगल के राजा कहे जाने वाले एक शेर को उठा-उठाकर पटक रहा है. इस शेर को बचाने के लिए कोई नहीं आया. हालांकि, कुछ ही दूरी पर कई शेर दिख रहे हैं, जो इस घटना को देख रहे हैं.

प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता, क्योंकि ऐसा लग रहा है, मानो यह वीडियो एआई जेनरेटेड हो. हाथी जब शेर को उठाकर पटकता है, तो जमीन से धूल का गुबार उठता है. हालांकि पिच सड़क को कोई नुकसान नहीं पहुंचता.

इस वीडियो को animalsferver के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. 19 जुलाई को पोस्ट किये गये इस वीडियो को अब तक 1,30,491 लोग देख चुके हैं. पोस्ट करने वाले का दावा है कि इसका ऑडियो ओरिजिनल है.

इसे भी पढ़ें

Viral Video: पानी में डूबे हिरन के बच्चे को बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी, पशुप्रेमी की सब कर रहे तारीफ

Viral Video: खूंखार मगरमच्छ और हाथी की ऐसी लड़ाई नहीं देखी होगी, गजराज ने मगर को पटक-पटककर मारा

जेपीएससी को झारखंड हाईकोर्ट से लगा तगड़ा झटका, 342 सीटों के लिए हुई परीक्षा के रिजल्ट पर अपरोक्ष रोक

Viral Video: मसाज पार्लर वाले ने बनाया महिला का वीडियो, मच गया बवाल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola