IMD Alert: झारखंड के 11 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’, लिस्ट में कहीं आपका भी जिला तो नहीं

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में 21 अगस्त को होगी भारी बारिश.

IMD Alert: झारखंड के 11 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. कहा है कि 21 अगस्त को राज्य के हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, साहिबगंज, दुमका, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, गिरिडीह, गोड्डा और पाकुड़ में भारी वर्षा होने की संभावना है. कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ वज्रपात भी हो सकता है.

विज्ञापन

IMD Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के 11 जिलों में 21 अगस्त 2025 से भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि 20 अगस्त तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

21 अगस्त को इन 11 जिलों में होगी भारी वर्षा

मौसम केंद्र की ओर से जारी मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि 21 अगस्त को हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश की संभावना है. इसमें कहा गया है कि राज्य के पूर्वोत्तर और मध्य भागों में 21 अगस्त को भारी वर्षा हो सकती है. राज्य के कुछ हिस्सों में यह 23 अगस्त तक जारी रह सकती है.

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट.

झारखंड में अब तक 29 प्रतिशत अतिरिक्त वर्षा हुई

झारखंड में एक जून से 17 अगस्त के बीच 29 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हुई है. इस दौरान झारखंड में सामान्य 678.3 मिलीमीटर की तुलना में 878.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है. पूर्वी सिंहभूम जिले में सबसे अधिक 80 प्रतिशत अतिरिक्त वर्षा दर्ज की गयी है. इसके बाद सरायकेला-खरसावां में 66 प्रतिशत और रांची में 55 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हुई है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन जिलों में होगी भारी वर्षा

  • बोकारो
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • गिरिडीह
  • धनबाद
  • देवघर
  • जामताड़ा
  • दुमका
  • गोड्डा
  • साहिबगंज
  • पाकुड़

इसे भी पढ़ें

शिबू सोरेन के अस्थि विसर्जन के बाद रांची रवाना हुए सीएम हेमंत सोरेन, 14वें दिन दिखी चेहरे पर मुस्कान

रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने जमशेदपुर पहुंचे विधायक और पूर्व मंत्री, ऐसे किया याद

हेमंत सोरेन देखेंगे स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और निबंधन विभाग का काम

मानसून फिर सक्रिय, राजमहल में 63.2 मिमी वर्षा, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola