Kal Ka Mausam: झारखंड के इन इलाकों में कल छाया रहेगा घना कोहरा, रांची का पारा फिर जा सकता है 10 डिग्री के नीचे

सुबह के समय आसमान में छाया कोहरा
Kal Ka Mausam: झारखंड के उत्तर पश्चिमी और दक्षिणी पूर्वी भागों में बुधवार को धना कोहरा छाया रह सकता है. न्यूनतम तापमान में भी एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी.
रांची : झारखंड में इन दिनों ठंड का कहर चरम पर है. गुमला, खूंटी, हजारीबाग समेत कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है. हालांकि राजधानी के लोगों को कुछ दिनों से ठंड से राहत मिली है. बाकी जिलों में शाम में चल रही शीतलहर ने लोगों को कमरे में कैद रहने को मजबूर कर दिया है. मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. रांची का तापमान एक बार फिर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है. बुधवार को उत्तर पश्चिमी और दक्षिणी पूर्वी भागों में घना कोहरा छाया रह सकता है.
क्या है मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिन 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में सुबह घना कोहरा देखने को मिलेगा. आसमान में बादल साफ रहेगा.
झारखंड के मौसम से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कई इलाकों में हुई हल्की बारिश
बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं पर बहुत हल्के दर्जे की बारिश हुई. कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी देखने को मिला. इस दौरान सबसे अधिक वर्षा 0.1 एमएम डाल्टनगंज में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
इन जिलों में घने कोहरा की संभावना
जिन इलाकों में कोहरे की संभावना जतायी गयी है उनमें गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह कोडरमा, हजारीबाग, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़ साहिबगंज और गोड्डा शामिल है.
Also Read: Weather News : झारखंड में कड़ाके की ठंड, केजी से आठवीं कक्षा के बच्चों को 13 तक छुट्टी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




