जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस: एसआईटी की पलामू में छापेमारी, तीन युवक हिरासत में

जेएसएससी कार्यालय
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में जेएससीसी की संयुक्त सचिव मधुमिता कुमारी ने नामकुम थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद एसआईटी का गठन किया गया था.
रांची/मेदिनीनगर: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (जेएसएससी सीजीएल परीक्षा) के प्रश्न पत्र लीक मामले में एसआईटी की कार्रवाई जारी है. शनिवार को पलामू में एसआईटी की टीम ने छापा मारकर तीन लोगों को हिरासत में लिया. पुलिस ने जिन दो युवकों को हिरासत में लिया है, उनके मोबाइल से जेएसएससी के प्रश्न पत्र मिले हैं. पुलिस अब इस बात की जानकारी जुटा रही है कि उनके मोबाइल में किस व्यक्ति द्वारा प्रश्न पत्र भेजा गया है. पुलिस उसे भी खोज रही है. प्रश्न पत्र लीक मामले में जेएससीसी की संयुक्त सचिव मधुमिता कुमारी ने नामकुम थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
नयी मोहल्ला में रहनेवाले रवि किशोर की भी तलाश
झारखंड के पलामू के ही नयी मोहल्ला में रहनेवाले रवि किशोर की भी एसआईटी तलाश कर रही थी. रवि किशोर का नाम पहले भी प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी करने के मामले में सामने आया था. वह पूर्व में जेल भी जा चुका है. वहीं इससे पहले एसआईटी ने पटना, चेन्नई व रांची में छापेमारी कर 11 लोगों को हिरासत में लिया था. सभी से पूछताछ जारी है. हालांकि अभी तक एसआईटी ने किसी आरोपी के गिरफ्तार होने की जानकारी साझा नहीं की है.
मधुमिता कुमारी ने दर्ज कराया था मामला
उल्लेखनीय है कि प्रश्न पत्र लीक मामले में जेएससीसी की संयुक्त सचिव मधुमिता कुमारी ने नामकुम थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें कहा गया था कि 28 जनवरी को तृतीय पाली में सामान्य ज्ञान की परीक्षा थी. इसी दिन दोपहर में ई-मेल के जरिये सामान्य ज्ञान परीक्षा के उत्तर विकल्प के साथ चार पेज में भेजे गये थे. मिलान करने पर प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. परीक्षा की अगली तिथि चार फरवरी तय की गयी थी. बाद में इस परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया.
Also Read: झारखंड: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक की हो सीबीआई जांच, 12 फरवरी से आजसू पार्टी करेगी आंदोलन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




