JSSC CGL परीक्षा को लेकर सरायकेला पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान, होटल मालिकों को दिया ये निर्देश

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

सरायकेला पुलिस ने सीजीएल परीक्षा-2023 के मद्देनजर गैर कानूनी तरीकों से अभ्यर्थियों को सहायता पहुंचाने वाले गिरोह पर लगाम लगाने के उद्देश्य से छापामापी अभियान चलाया.

विज्ञापन

सरायकेला : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर झारखंड सरकार और सभी जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को खुद अधिकारियों के साथ कदाचार मुक्त परीक्षा को संपन्न कराने को लेकर बैठक की. हालांकि प्रशासन पहले से इस परीक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है. यही वजह है कि सभी जिला की पुलिस शहर के प्रमुख होटलों की अचौक निरीक्षण कर रही ताकी गैर कानूनी ढंग से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों पर लगा सके. इसी कड़ी में सरायकेला में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने लगातार दो दिन जिले के सभी होटल ,लॉज, रिसोर्ट, गेस्ट हाउस निरीक्षण सह छापेमारी अभियान चलाया.

सरायकेला पुलिस ने हॉटल व लॉज में चलाया था छापामारी अभियान

सरायकेला पुलिस ने ये छापेमारी अभियान 21 व 22 सितंबर को सीजीएल परीक्षा-2023 के मद्देनजर गैर कानूनी तरीकों से अभ्यर्थियों को सहायता पहुंचाने वाले गिरोह पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाया. इस दौरान हॉटल व लॉज में रहने वाले लोगों का सत्यापन कर संबंधित दस्तावेजों, रजिस्टर की बारीकी से जांच की गयी. साथ ही किसी भी अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति होने की स्थिति में तुरंत इसकी सूचना पुलिस को देने का निर्देश दिया गया है. इसे लेकर एक व्हाट्सएप्प नंबर 9798302486 भी जारी किया गया है.

सीएम हेमंत सोरेन ने की थी अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग

गौरतलब है कि सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार की शाम को अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग की थी. जहां उन्होंने आयोग द्वारा जारी एसओपी को कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया था. साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास के होटल, लॉज, और गेस्ट हाउस सहित तमाम ठहरने की जगहों एसओपी की प्रतियां चिपकाने का आदेश दिया था. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी.

Also Read: JSSC CGL परीक्षा पर नक्सल आतंक का खतरा, अभ्यर्थियों ने बताया हो सकता है जान का जोखिम

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola