Cricket : धनबाद ने गुमला को छह विकेट से किया पराजित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Feb 2025 7:44 PM
Birsa Munda
जेएससीए अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट
गोड्डा. जेएससीए अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन धनबाद ने गुमला को छह विकेट से हराया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुमला की टीम 45.1 ओवर में 201 रन बना कर आउट हो गयी. मनीष उरांव ने 93 रन की पारी खेली. यमुना झा ने 34 रन बनाये. धनबाद के मोहम्मद कुनैन कुरेशी ने तीन और अनुराग सिंह ने दो विकेट लिये. धनबाद ने जवाब में 33.1 ओवर में चार विकेट पर 202 रन बना कर मैच जीत लिया. धनबाद की ओर से मोहम्मद कुनैन कुरेशी ने सर्वाधिक नाबाद 52 रन की पारी खेली. अनुराग सिंह ने 51 रन बनाये. कुनैन कुरैशी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पर्यवेक्षक संयुक्त बिहार (झारखंड) रणजी टीम के कप्तान रह चुके काजल दास ने दिया. अंपायर की भूमिका में अमित हाजरा, इफ्तेखार शेख एवं स्कोरर की भूमिका में दीपक कुमार मौजूद थे. मौके पर क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अमित बोस, संयोजक संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष सनोज कुमार, संयुक्त सचिव मोहम्मद किरमान अंसारी, मुकेश मंडल, अवधेश कुमार, राजीव भंडारी, सनम कुमार, अंजन कुमार, कन्हैया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










