Sports : अध्यक्ष पद के लिए अजय शाहदेव व एसके बेहरा होंगे आमने-सामने

Updated at : 07 May 2025 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
Sports : अध्यक्ष पद के लिए अजय शाहदेव व एसके बेहरा होंगे आमने-सामने

अजय शाहदेव गुट से सौरभ तिवारी और अखिलेश झा गुट से एसबी सिंह होंगे सचिव पद के उम्मीदवार

विज्ञापन

अजय शाहदेव गुट से सौरभ तिवारी और अखिलेश झा गुट से एसबी सिंह होंगे सचिव पद के उम्मीदवार

खेल संवाददाता, रांची/जमशेदपुर

जेएससीए चुनाव को लेकर जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग, रांची व बोकारो व चाईबासा में गहमागहमी शुरू हो गयी है. चुनाव 18 मई को होना है. इस बार का चुनाव आइजी गुट व अजयनाथ शाहदेव गुट में देखने को मिलेगा. इन दोनों गुटों के बीच में सीधी टक्कर होगी. अजयनाथ शाहदेव गुट से पूर्व भारतीय क्रिकेटर जमशेदपुर के सौरभ तिवारी सचिव पद के उम्मीदवार होंगे. वहीं, अजयनाथ शाहदेव अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरेंगे. दूसरी ओर आइजी अखिलेश झा गुट से एसके बेहरा अध्यक्ष व एसबी सिंह सचिव पद के लिए चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह भी इस बार फिर से अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी ठोंक सकते हैं. अखिलेश झा गुट से जेएससीए के पूर्व उपाध्यक्ष धनबाद के मनोज सिंह भी उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार होंगे.

शाहबाज नदीम हो सकते हैं ज्वाइंट सेक्रेटरी के उम्मीदवार

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शाहबाज नदीम संयुक्त सचिव के उम्मीदवार हो सकते हैं. अजयनाथ शाहदेव गुट से नदीम इस बार चुनाव में अपना दावा ठोंकेंगे. अजयनाथ शाहदेव लगातार उनके संपर्क में है.

आज जारी होगी अधिसूचना

जेएससीए सूत्रों की मानें, तो बुधवार सात मई को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ज्वाइंट सेक्रेटरी व कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक सीट है. कमेटी मेंबर के लिए पांच सीट और जिला कमेटी मेंबर के लिए चार सीट हैं. इसके अलावा स्कूल एंड क्लब प्रतिनिधि का भी एक पद है. नयी कमेटी का चुनाव अगले तीन वर्षों के लिए होगा. चुनाव में वोट देने का अधिकार 638 लाइफ मेंबर के अलावा जेएससीए लीग में खेलने वाले 25 क्लब, 29 स्कूल, 23 जिला के पास है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola