बहेरा में मुशायरा कल, जुटेगें देश भर के नामी शायर
Author Jitendra rana
Updated:
विज्ञापन

बहेरा कर्बला मैदान में ग्रामीणों की बैठक शनिवार को इदरीस अंसारी की अध्यक्षता में हुई
विज्ञापन
पिपरवार.
बहेरा कर्बला मैदान में ग्रामीणों की बैठक शनिवार को इदरीस अंसारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें 30 मार्च को बहेरा में प्रस्तावित ऑल इंडिया नातिया मुशायरा के आयोजन पर चर्चा की गयी. आयोजन के सफल संचालन को लेकर स्वयंसेवकों को जिम्मेवारियां सौंपी गयी. कल्याणपुर, न्यू मंगरदाहा व बहेरा के युवाओं को विशेष रूप से मंच व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, वाहनों की पार्किंग, साफ-सफाई, अतिथि स्वागत आदि दायित्व दिये गये. मुशायरे में देशभर के प्रसिद्ध नातख्वां व शायर शामिल होंगे. इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर समुचित रोशनी, कुर्सियां, पेयजल, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था आदि को सुचारू रखने पर विशेष जोर दिया गया. लोगों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गयी. मौके पर नौशाद आलम, इरफान आलम, सरफराज, इफ्तेखार, इदरीस अंसारी, लियाकत अंसारी, तनवीर आलम, गुड्डे, अरशद अंसारी, गुफरान, मोहम्मद अली, मंजूर आलम, नईम अंसारी, शाहिद, मोहसिन, वसीम रजा, नदीम, शाहबाज, मिन्हाज, नासिर आदि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










