गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का किया विसर्जन

Updated:
विज्ञापन
गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का किया विसर्जन

शोभायात्रा निकालकर गाजे-बाजे के साथ माता रानी व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन किया.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज.

लपरा रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने शोभायात्रा निकालकर गाजे-बाजे के साथ माता रानी व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन किया. महिलाओं ने माता के आंचल की भरायी कर सिंदूर खेला किया. महिलायें व नवविवाहिताओं ने एक-दूसरे को रंग, गुलाल व सिंदूर लगाकर खुशियां मनायी. तत्पश्चात विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय तालाब पहुंची. पुरोहित लल्लू पाठक व जयप्रकाश पांडेय ने मंत्रोच्चारण व पूजन कर प्रतिमाओं का विसर्जन किया. मौके पर जितेन्द्रनाथ पांडेय, प्रदीप यादव, रमेश गुप्ता, जयप्रकाश यादव, विजय गुप्ता, मनीष गिरि, रूपेश चौरसिया, आशीष, अविनाश पांडेय, रामबिलास गोप, मनोज गिरि, रूपेश, सुनील, उमेश यादव, मुकेश यादव, अमित, सुरेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.

फ़ोटो 2- शोभायात्रा निकालकर प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु.

विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola