शौण्डिक समाज ने मृत्युभोज को समाप्त करने पर जतायी सहमति
Author Rohit kumar maht
Updated:
विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज के हेसालौंग में शौण्डिक समाज ने शनिवार को बघमरी स्थित दामोदर नद तट पर बैठक की.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मैक्लुस्कीगंज.
मैक्लुस्कीगंज के हेसालौंग में शौण्डिक समाज ने शनिवार को बघमरी स्थित दामोदर नद तट पर बैठक की. अध्यक्षता कुलदीप साहू ने की. जिसमें सर्वसहमति से मृत्युभोज को समाप्त करने का निर्णय लिया. जानकारी साझा करते हुए समाज के बसंत कुमार पंकज ने बताया कि मृत्युभोज हमारे समाज में एक अभिशाप की तरह फैलता जा रहा है. इसमें समुदाय के लोग घिरते जा रहे हैं. कहा कि जो परिवार सक्षम हैं, उनके लिए कोई परेशानी नहीं होती है. लेकिन मध्यम व गरीब परिवारों को उक्त प्रथा उन्हें कर्जदार बना देती है. तत्पश्चात सर्वसम्मति से 12वां का भोज नहीं कराने का निर्णय लिया गया. साथ ही उक्त तिथि को समाज के लोग पीड़ित परिवार के घर अनिवार्य रूप से जायेंगे. भुक्तभोगी परिजनों से मिल बैठकर बाते करेंगे. उपलब्ध मामूली प्रसाद ग्रहण करेंगे. बैठक में किसी भी तरह की अप्रिय घटना व मृत्यु पर निमंत्रण या बुलावा की अपेक्षा नहीं रखेंगे. जिस किसी भी व्यक्ति या माध्यम से सूचना मिले, अंतिम क्रिया में शामिल रहना सुनिश्चित किया गया. दशकर्म को यथावत निभाते रहने पर सहमति बनी. बैठक में पंडित पुरोहितों पर के कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई. बैठक में सोनू साहू, संदीप कुमार, गोपाल साहू, जितेंद्र भारतीय, बसंत कुमार पंकज, सुमित कुमार, मदन साहू व सैकड़ों समाज के लोग मौजूद थे.फ़ोटो 2 – शामिल शौण्डिक समाज के लोग.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










