BC Thakur : जेओए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीसी ठाकुर का निधन, खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति

Updated at : 16 Sep 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
BC Thakur : जेओए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीसी ठाकुर का निधन, खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति

वे झारखंड के खेल क्षेत्र में लंबे समय तक सेवा करते रहे

विज्ञापन

खेल संवाददाता, रांचीझारखंड ओलिंपिक संघ (जेओए) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी बीसी ठाकुर का असामयिक निधन हो गया. वे झारखंड के खेल क्षेत्र में लंबे समय तक सेवा करते रहे और खेलों के विकास व युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. श्री ठाकुर झारखंड ओलिंपिक संघ के पहले अध्यक्ष भी रहे. इसके अलावा वे धनबाद जिला ओलिंपिक संघ, झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ, झारखंड राज्य खो-खो संघ, झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स कि कबॉक्सिंग एसोसिएशन सहित अनेक खेल संगठनों से जुड़े रहे. उनका दूरदर्शी नेतृत्व, सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और समाजसेवी दृष्टिकोण खेल जगत के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा. बीसी ठाकुर ने खेलों के उत्थान के लिए न केवल नीतिगत स्तर पर योगदान दिया, बल्कि हमेशा खिलाड़ियों के साथ मिल कर उनके प्रशिक्षण, सुविधाओं व उज्ज्वल भविष्य की दिशा में काम किया. उनका निधन खेल परिवार के लिए गहरा आघात है. इस दुःखद अवसर पर जेओए, रांची जिला एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन, झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ, झारखंड राज्य खो-खो संघ सहित सभी संबंधित संघों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. बीसी ठाकुर अपने पीछे दो पुत्रों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये.

इन्होंने शोक व्यक्त किया

जेओए के अध्यक्ष आरके आनंद, डॉ मधुकांत पाठक, शेखर बोस, भोलनाथ सिंह, गुलाम रब्बानी, हरभजन सिंह, प्रभाकर राव, नेहा महतो, एसके पांडेय, सुरेश कुमार सिंह, आनंद बिहारी दुबे, अर्चित आनंद, संजेश मोहन ठाकुर, पूर्णिमा महतो, संजय झा, चंचल भट्टाचार्य, शिवेंद्र दुबे, उदय साहू.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola