यूथ इंटक के प्रदेशाध्यक्ष रवि चौबे ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थामा BJP का दामन

Updated:
विज्ञापन
यूथ इंटक के प्रदेशाध्यक्ष रवि चौबे ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थामा BJP का दामन

यूथ इंटक के प्रदेशाध्यक्ष रवि चौबे ने आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आज भाजपा का दामन थाम लिया. बाबूलाल मरांडी और अमर बाउरी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया.

विज्ञापन

रांची : यूथ इंटक के प्रदेशाध्यक्ष रवि चौबे ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं, युवाओं के साथ मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी और माला पहनाकर उनका स्वागत किया. पार्टी में सभी जाति, धर्म और समुदाय के लोग शामिल हुए.

Also Read: शिबू सोरेन की आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकपाल का फैसला, छह महीने में सीबीआई पूरी करे प्रारंभिक जांच

मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार के कार्यों की वजह से देश लगातार आगे बढ़ रहा है. साथ ही उन्होंने पार्टी में शामिल युवा कार्यकर्ताओं को जमकर हौसला अफजाई भी किया. बीजेपी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से रवि चौबे, अंजली पांडे, राहुल प्रताप बिलाल, शेख सरवर आलम, रिजवान खान समेत कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola