झारखंड में आज से बदलेगा मौसम, 12 अप्रैल तक इन इलाकों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी

Updated at : 07 Apr 2024 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में आज से बदलेगा मौसम, 12 अप्रैल तक इन इलाकों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी

weather today

शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेसि के करीब पहुंच गया, जो सामान्य से करीब दो डिग्री सेसि अधिक था. इसका असर जनजीवन पर भी दिखा.

विज्ञापन

रांची: झारखंड में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेसि से पार है. सबसे अधिक असर कोल्हान में दिख रहा है. वहां कई स्थानों पर लू चल रही है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने पहले ही चेतावनी जारी की थी. इधर, रविवार से मौसम में बदलाव हो सकता है. राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. हवा की गति भी सामान्य से तेज रह सकती है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने अलर्ट भी जारी किया है.

इसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिल सकती है. अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेसि की गिरावट हो सकती है. शनिवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेसि के करीब पहुंच गया, जो सामान्य से करीब दो डिग्री सेसि अधिक था. इसका असर जनजीवन पर भी दिखा. वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41.1, चाईबासा का 41 तथा सरायकेला-खरसावां का तापमान 42 डिग्री सेसि के करीब रहा. डालटनगंज का तापमान भी 40.1 डिग्री सेसि रहा.

Also Read: Weather Forecast: बिहार-झारखंड में बारिश के आसार, जानें दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

12 तक बारिश का अनुमान

मौसम केंद्र ने अनुमान किया है कि राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों में 12 अप्रैल तक बारिश हो सकती है. राजधानी में सात और आठ अप्रैल को हल्के बादल छाये रह सकते हैं. गर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है. नौ और 11 अप्रैल को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि 10 और 12 अप्रैल को हल्की बारिश का अनुमान किया गया है. नौ अप्रैल को राज्य के दक्षिणी (कोल्हान), 10 को दक्षिणी तथा मध्य (राजधानी व आसपास) में बारिश का अनुमान है. 11 अप्रैल को भी राज्य के दक्षिणी हिस्से में बारिश का अनुमान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola