Jharkhand Weather: झारखंड के सभी जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार, रांची का पारा पहुंचा 33.3 डिग्री

Weather Forecast
Jharkhand Weather: झारखंड के सभी जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया है. राजधानी रांची का पारा 33.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. सुबह और शाम में हल्की ठंड रह रही है. दिन में अचानक तापमान बढ़ जा रहा है. इससे लोग परेशान होने लगे हैं.
Jharkhand Weather: रांची-झारखंड के सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार से आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. स्थिति यह हो गयी है कि झारखंड के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर हो गया है. राज्य में शनिवार को सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा का रिकॉर्ड किया गया. यहां का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.
सुबह और शाम में रह रही है हल्की ठंड
सुबह-शाम हल्की ठंड के बीच दिन में अचानक तापमान में वृद्धि से लोग परेशान होने लगे हैं. शनिवार को राजधानी रांची का तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि पिछले 24 घंटे में 2.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी है. न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस तथा पिछले 24 घंटे में 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में हुई बूंदाबांदी
गर्म हो रहे मौसम के बीच झारखंड के गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में शनिवार को हल्की बूंदाबांदी हुई. राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में आकाश में दोपहर बाद कुछ देर के लिए बादल छाये रहे, जबकि सूर्य की तेज किरण से लोग असहज महसूस करने लगे थे. खूंटी में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा.
शहरों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर–अधिकतम तापमान
रांची–33.3
जमशेदपुर–37.3
मेदिनीनगर–35.8
बोकारो–33.8
चाईबासा–37.4
बहरागोड़ा–38.9
चतरा–32.1
देवघर–34.1
धनबाद–32.6
गढ़वा–35.3
गोड्डा–32.8
गुमला–34.1
हजारीबाग–33.5
जामताड़ा–34.2
खूंटी–33.6
लोहरदगा–33.7
पाकुड़–33.3
सरायकेला–37.0
पश्चिमी विक्षोभ के कारण यहां हो रही है बारिश
पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा मध्य महाराष्ट्र पर पड़ा है. यही वजह है कि यहां बारिश हो रही है. कहीं-कहीं बर्फबारी भी हो रही है.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Delimitation : लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




