Jharkhand Weather: लगातार बारिश से रांची की सड़कें जलमग्न, रातू रोड कब्रिस्तान के पास पलटा ई-रिक्शा, देखें वीडियो
रातू रोड रांची के कब्रिस्तान के पास शनिवार शाम से लगातार हो रही बारिश के कारण भारी जल जमाव हो गया है. इस वजह से इस इलाके से गुजर रहे एक ई-रिक्शा पलट गया.
Jharkhand Weather, रांची : रांची में लगातार हो रही बारिश की वजह से राजधानी की सड़कें जलमग्न हो गयी है. स्थिति यह है कि जल भराव की वजह से लोग घर में दुबके रहने को मजबूर हो गये हैं. सभी इलाकों की लगभग यही स्थिति है. सबसे खतरनाक स्थिति तो रातू रोड में हो गयी है. जहां सड़क, नाली सब एक समान हो गये हैं. राहगीरों को यह पता ही नहीं चल रहा है कि मार्ग में किस जगह पर गढ्ढा है. बारिश के मौसम में यहां पर हादसे का खतरा लगातार बना रहता है. मंगलवार को इस वजह से एक एक ई-रिक्शा पलटा.
रातू रोड कब्रिस्तान के पास एक ई-रिक्शा पलटा
दरअसल रातू रोड रांची के कब्रिस्तान के पास शनिवार शाम से लगातार हो रही बारिश के कारण भारी जल जमाव हो गया है. इस वजह से इस इलाके से गुजर रहे एक ई-रिक्शा पलट गया. गनीमत रही कि उस ई-रिक्शे में कोई यात्री सवार नहीं था. जबकि चालक को हल्की चोट आयी है. घटना के बाद आसपास के लोग उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े. उसके पीछे पीछे चल रहे वाहनों के पहिये थोड़ी देर के लिए थम गये. जबकि इसी जगह पर एक कार चालक फंस गया. जहां से उसे निकालने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. थोड़ी देर के लिए सड़कें जाम हो गयी.
Also Read: Jharkhand Weather Alert: अभी नहीं थमेगा झारखंड में तेज हवाओं और बारिश का दौर, ऑरेंज अलर्ट जारी
रातू रोड कब्रिस्तान के पास पानी भरने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल
लगातार हो रही बारिश के कारण हुए जलजमाव से रातू रोड कब्रिस्तान पार करना मुश्किल हो गया है. कब्रिस्तान के पास बीच सड़क पर जल-जमाव होने से अक्सर वाहन फंस जाते हैं. सोमवार को वहां पूरे दिन जाम की स्थिति थी. एलिवेटेड रोड का निर्माण प्रगति पर होने की वजह से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. गड्ढों में पानी भरने के कारण पैदल चलना भी कठिन हो गया है. सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लगातार हादसे भी हो रहे हैं.
बड़ा तालाब के समीप भी यही स्थिति:
बड़ा तालाब के समीप भी सड़क ने तालाब का रूप धारण कर लिया है. जाम नाली के कारण सड़क पर यहां काला पानी जम गया है. सोमवार को तो लगातार हो रही बारिश से सेवा सदन के समीप स्थित नाली का पानी कई दुकानों व घरों में प्रवेश कर गया था. कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने इसे निकाला.
Also Read: Jharkhand Weather: बारिश से धनबाद के इन 2 डैमों का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से केवल इतना फीट कम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










