झारखंड के इन जिलों में 13-14 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट
बारिश. (AI Image)
झारखंड में 13-14 अगस्त को भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है.
Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है. इससे झारखंड के कई इलाकों में 13 अगस्त से बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 12 अगस्त को पूरे राज्य में बादल छाये रह सकते हैं और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. 13 अगस्त को सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा में भारी बारिश की संभावना है. अन्य जिलों में बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.
14 अगस्त को इन जिलों में बारिश
14 अगस्त को रांची सहित नौ जिलों (खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा) में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. अन्य जिलों में बादल छाये रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 15 अगस्त को भी रांची सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है. सोमवार को सबसे अधिक बारिश हजारीबाग में 17 मिमी दर्ज हुई. रांची में तीन मिमी, जमशेदपुर में आठ मिमी, बोकारो में पांच मिमी, चाईबासा में तीन मिमी और लातेहार में दो मिमी बारिश हुई.
ये भी पढ़ें: संविदा की सेवा जोड़ कर पेंशन देने के मामले में शिक्षा विभाग गयी हाइकोर्ट
राज्य में अब तक सामान्य से 21% कम बारिश हुई
राज्य में एक जून से 10 अगस्त 2026 तक सामान्य बारिश 607.4 मिमी है, जबकि अब तक 477 मिमी बारिश हुई है. रांची में इस अवधि में नौ प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है. सामान्य बारिश 627.8 मिमी है, जबकि अब तक 573 मिमी बारिश हुई है. पश्चिमी सिंहभूम एक मात्र जिला है, जहां सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. यहां सामान्य बारिश 600.7 मिमी है, जबकि अब तक 719.5 मिमी दर्ज हुई है.
ये भी पढ़ें: रांची में सियासी घमासान शुरूः विधानसभा पहुंचे देवेंद्र महतो, जगन्नाथपुर मंदिर के पास 3 लेयर बैरिकेडिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










